UP Rain: आज भी आंधी-बारिश के आसार, लखनऊ-कानपुर समेत 56 जिलों में अलर्ट

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Rain: यूपी में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी है। 

UP Rain: आज भी आंधी-बारिश के आसार, लखनऊ-कानपुर समेत 56 जिलों में अलर्ट

UP Rain: यूपी में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला रविवार यानी आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, शनिवार को आंधी-बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और जून के पहले सप्ताह में तापमान फिर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यूपी के कई प्रमुख शहरों में शनिवार को तेज हवाओं और बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे नीचे गिर गया। इटावा में अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 9.9 कम होकर 32.6 डिग्री पर पहुंच गया। बांदा व हमीरपुर जिलों में पारा सामान्य से 7.4 और 7.2 डिग्री नीचे गिरकर 36.2 और 35.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, झांसी व आगरा की बात करें तो यहां भी पारा सामान्य से 7.2 डिग्री कम होकर 36.9 और 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को सबसे अधिक बारिश बहराइच में हुई। जहां 18 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 12.2 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5 मिमी और नजीबाबाद में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इस कारण हो रही बारिश

वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती हवाओं का घेरा और आंध्र प्रदेश तट तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणी) के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहुंच रही ठंडी व शुष्क हवाओं के टकराव से घने बादल बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

इन जिलों में आंधी व बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा सहित इनके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।