UP Weather: यूपी में आज और कल भारी बारिश, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Weather: यूपी झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज और कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, चमक-गरज और वज्रपात की संकेत हैं।

up rain alert today and tomorrow
यूपी में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर होने के बाद मॉनसूनी द्रोणी धीरे-धीरे उतरी दिशा की बढ़ रही है। जिस कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, चमक-गरज और वज्रपात की संभावना है। आज और कल कई जिलों में भारी से बहुत बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को पूरे यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने के संकेत हैं। वहीं, 29 जुलाई को पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी यूपी के अनेक क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। 29 जुलाई को भी कई जिलों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।

आज और कल इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

28 जुलाई को सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, झांसी, महोबा, हमीरपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 29 जुलाई को ललितपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा बांदा, चित्रकूट, झांसी, महोबा, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली और पीलीभीत सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

लगातार बारिश से जलभराव की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि, सड़क और रेल यातायात में व्यवधान, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने तथा कच्चे मकानों एवं कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कुछ स्थानों पर जन-धन तथा पशुधन को भी क्षति हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों और मौसमी नालों के निकट न जाएं तथा मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उर्वरक की प्रयोग से बचें किसान

कृषि क्षेत्र के लिए जारी परामर्श में किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने, धान, गन्ना, दलहन, तिलहन, मक्का तथा सब्जी फसलों में जलभराव से बचाव के उपाय करने और लगातार बारिश के दौरान उर्वरकों के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है। केला, पपीता तथा अन्य बागवानी फसलों को सहारा देने और रोगों की नियमित निगरानी करने की भी सलाह दी गई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में आज और कल भारी बारिश, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट