UP Weather Today: यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Weather Today: यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए IMD ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं।

UP Weather Today
यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश

UP Weather Today: यूपी में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि कई जिलों में बारिश आफत बन गई है। शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में तीन मकान ढह गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीलीभीत में भी मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। इसके चलते स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भारी बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। उधर, मौसम विभाग ने 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी बारिश और 25 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और आंधी-तूफान आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में सबसे अधिक बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान बहेड़ी (बरेली) में 174, मुहम्मदी (खीरी) में 160, बिलासपुर (रामपुर) में 152.4, पवायां (शाहजहांपुर) में 150.3, महसी (बहराइच) में 127, भिनगा (श्रावस्ती) में 122, हसनगंज (उन्नाव) में 119 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चंदौली में 111, बलिया (बलिया) में 105.2, कैसरगंज (बहराइच) में 90, सकलडीहा (चंदौली) में 84, तुलसीपुर (बलरामपुर) में 83, सिरौली गौसपुर तहसील (बाराबंकी) में 75 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

वैज्ञानिकों ने बलरामपुर , श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वही, बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कागगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है।

इन जिलों मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।