आज का मौसम, 20 जुलाई: यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, 50 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज का मौसम: यूपी में मौसम मेरहबान है। आज कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। इसे लेकर 50 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की आसार हैं।

aaj ka mausam 20 july heavy rain in up
आज का मौसम 20 जुलाई, 50 से अधिक जिलों में भारी भारिश का अलर्ट

आज का मौसम: यूपी में बीते कुछ दिनों से मॉनसून के सक्रिय होने के कारण बीते 24 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार दिन में लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 65.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, बहराइच में 23.2 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 20.4 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 19.6 मिलीमीटर, गाजीपुर में 15.4 मिलीमीटर, बस्ती में 12.2 मिलीमीटर, गोरखपुर में 8.9 मिलीमीटर, आजमगढ़ में 6.6 मिलीमीटर, हरदोई में 6.4 मिलीमीटर, उरई में 5.4 मिलीमीटर, बाराबंकी में 3.8 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 3.2 मिलीमीटर और मुरादाबाद में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मॉनसूनी ट्रफ लाइन मौजूदा समय में मजबूत होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची एवं सागर द्वीप होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक पैमाने पर बारिश होगी और राज्य में अधिकतर जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा के साथ आंधी आने की भी आशंका है। वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन 22 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां यलो अलर्ट की चेतावनी

बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, झांसी और ललितपुर में यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में वज्रपात के साथ झमाझम बारिश की आंशका है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।