शादी न होने देने के विवाद में घर में घुसकर युवक की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में

शादी न होने देने के विवाद में घर में घुसकर युवक की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में

संक्षेप:

यूपी के कुशीनगर में शादी काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चार मनबढ़ों ने एक युवक के घर में घुस कर उसे चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं।

Nov 14, 2025 06:32 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव में शादी काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चार मनबढ़ों ने एक युवक के घर में घुस कर उसे चाकुओं से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लक्ष्मीपुर गांव निवासी खुशहाल के पुत्र राहुल प्रसाद उर्फ काजू (28) का पट्टीदार सुमंत व गांव के ही आकाश व खूबलाल तथा उसके पुत्र राघवेंद्र से वाद-विवाद हो गया। कुछ लोगों ने बीच- बचाव कर मामला शांत करा दिया। राहुल वहां से अपने घर चला गया। देर शाम सुमंत, आकाश, खूबलाल और राघवेंद्र उसके घर पहुंच गए। मनबढ़ों ने राहुल को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। राहुल ने प्रतिकार किया तो चारों उसके घर में घुस गए और चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया। राहुल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हमलावर वहां से निकल गए। राहुल के परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पीआरवी जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल राहुल को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद राहुल की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल के पिता खुशहाल की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने खूबलाल, सुमंत, आकाश व राघवेन्द्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खूबलाल, आकाश व राघवेन्द्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि राहुल का गांव के ही कुछ लोगों से शादी काटने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान मनबढ़ों ने राहुल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन, योगी कैबिनेट में 15 से अधिक प्रस्ताव पर आज फैसला
तो क्या सेशन ऐप पर हुई थी दिल्ली धमाकों की प्लानिंग? खुफिया एजेंसियों को शक
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |