यूपी के इस जिले में होली पर मर्डर, पूजा कर लौट रहे लड़के के सिर में मारी गोली
दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली पर रंग में भंग डालने की कोशिश हुई है। यहां होली पर पूजा कर लौट रहे एक युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मारे गए युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। होली की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई हैं। घटना को लेकर युवक के परिवारीजनों और गांववालों में आक्रोश फैल गया।
दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल (उम्र- 40 वर्ष) नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे।
बुधवार की सुबह वह सिकंदराबाद स्थित चामुंडा मंदिर के पास पूजा करने के लिए गए थे। करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल लहूलुहान हालत में रास्ते में पड़े हुए हैं। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में भीड़ जुट गई। लोग अनिल के कातिलों को तत्काल गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना का खुलासा करने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी बिदुओं को लेकर जांच की जा रही है। घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें


