मुर्गे को काटा तो कुत्ते का मर्डर, ऐक्शन में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी की

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी की राजधानी लखनऊ में मुर्गे को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद युवक ने कुत्ते को मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

मुर्गे को काटा तो कुत्ते का मर्डर, ऐक्शन में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी की

यूपी की राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में पशु क्रूरता का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनौर इलाके में शहीदपथ किनारे स्थित नटकुर गांव में एक युवक ने घर में पले मुर्गे को स्ट्रीट डॉग द्वारा काटे जाने से नाराज होकर कुत्ते को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने स्ट्रीट डॉग को काफी देर तक बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के चलते कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और युवक मृत कुत्ते के पैर पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा।

इसके बाद में शव को पास की नहर में फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। ऐक्शन में आई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते पर लोहे की राड और बेल्ट से मार डाला

इंस्पेक्टर थाना बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक नटकुर गांव में रहने वाला रमन गौतम ने अपने घर में मुर्गे-मुर्गी पाल रखे हैं। बुधवार शाम उसके घर के बाहर एक स्ट्रीट डॉग ने मुर्गे को काट लिया। इससे नाराज रमन ने कुत्ते पर लोहे की राड और बेल्ट से हमला बोल दिया। हमले में कुत्ते को पीटते हुए उसकी चमड़ी उधेड़ दी। इतना पीटा कि उसकी वहीं पर मौत हो गई। बाद में कुत्ते को खींचते हुए ले गया और नहर में फेंक दिया। हालांकि घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन रमन के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

इसके बाद में सीसीटीवी फुटेज निकालकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पशु क्रूरता का आरोप लगाकर तरह-तरह के कमेंट रमन पर करने शुरू कर दिए। पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उधर, मामले में पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि गुरुवार को रमन के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।