इश्क में मिला इनकार तो खाया जहर, बहन की ससुराल में युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश

हिन्दुस्तान संवाद, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

फिरोजाबाद में अपनी बहन की ससुराल आए युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। प्रेमिका द्वारा इनकार करने पर युवक ने विषाक्त खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इश्क में मिला इनकार तो खाया जहर, बहन की ससुराल में युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश

UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रजावली थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल आए युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। प्रेमिका द्वारा इनकार करने पर युवक ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट व विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

एका थाना क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी 20 वर्षीय सचिन शनिवार को रजवली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हती अपनी बहन की ससुराल आया था। उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार सुबह उसने मौका मिलते ही अपनी प्रेमिका के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर दोनों के परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए।

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। युवक के परिजनों की मानें तो प्रेमिका के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और इसके बाद विषाक्त का सेवन करा दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने प्रेमिका से शादी करने कहा था, जिस पर उसने इनकार कर दिया। युवक ने स्वयं ही विषाक्त खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फिलहाल उसका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्ष से जानकारी की जा रही है।

घर से नकदी-जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार

उधर, मुरादाबाद में घर से 80 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने बिजनौर निवासी युवक और उसके भाई पर बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवती के पिता ने बताया कि बीते 29 मई को शाम करीब छह बजे उसकी बेटी लाजपतनगर स्थित ऑफिस से घर लौट रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कचईया सराय निवासी आकाश रुहैला उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया।

युवती घर में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, करीब ढाई लाख रुपये के गहने और कपड़े आदि ले गई है। पीड़ित के अनुसार आरोपी आकाश रुहैला के इस कृत्य में उसके भाई छोटू रुहैला ने भी सहयोग किया है। इस संबंध में एसएचओ कटघर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।