Hindi NewsUP NewsA young couple in a romantic relationship took a horrific step, attempting to end their lives
प्रेम संबंध में युवक-युवती ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाया और नस काटकर दी जान देने की कोशिश

प्रेम संबंध में युवक-युवती ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाया और नस काटकर दी जान देने की कोशिश

संक्षेप:

यूपी के गोरखपुर में प्रेम संबंध में युवक और युवती ने खौफनाक कदम उठया है। ज़हर खाकर और हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। 

Fri, 31 Oct 2025 03:03 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रेम संबंध के चलते एक युवक और युवती ने गुरुवार की देर शाम ज़हर खाकर और हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। दोनों अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिले, जिन्हें आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, जंगल एकला नंबर दो स्थित एक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा का उसी स्कूल में बस चलाने वाले ड्राइवर (निवासी नाहरपुर, थाना गुलरिहा गोरखपुर) से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। हाल ही में युवक की शादी मार्च 2026 में तय की गई थी, जिससे युवती परेशान रहने लगी थी।

बृहस्पतिवार की रात दोनों घर से लापता हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने फुलवरिया स्थित एक मंदिर में शादी रचाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों ने जहर खाकर और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली।

रात करीब 12 बजे परिजन तलाश करते हुए रामपुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया।

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवक को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में जबकि छात्रा को वार्ड संख्या 11 में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:मुस्लिम बच्ची की दुआ काम आई, बृजभूषण ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की बताई कहानी

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उधर, रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के दुबहन गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के दुबहन गांव निवासी 19 वर्षीय युवती लगभग पांच बजे घर के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी परिजनों को होने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |