Hindi NewsUP NewsA woman was gang raped in a finance company after being given a drugged cold drink, three colleagues committed atrocity
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से गैंगरेप, फाइनेंस कंपनी में तीन सहकर्मियों ने की दरिंदगी

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से गैंगरेप, फाइनेंस कंपनी में तीन सहकर्मियों ने की दरिंदगी

संक्षेप:

मुरादाबाद में एक फाइनेंस कंपनी में युवती ने तीन सहकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jun 18, 2025 11:27 pm ISTYogesh Yadav मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद में फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवती ने तीन सहकर्मियों पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर सवा करोड़ रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे रकम लौटाने के बहाने बुलाया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता मझोला थाना क्षेत्र की निवासी है और एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि आरोपी ठाकुरद्वारा के बड़ा बाजार निवासी रोहित सैनी, तरुण और डिलारी अब्दुल्लापुर पूर्वी निवासी सुमित कुमार भी उसी कंपनी में काम करते हैं। युवती का आरोप है कि रोहित ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर उसे इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार किया और उससे करीब 1.14 करोड़ रुपये वसूल लिए। रुपयों की वापसी तय समय में न होने पर युवती ने बार-बार पैसे मांगे, लेकिन आरोप है कि रोहित टालमटोल करता रहा।

जब दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने युवती को रकम लौटाने के बहाने एक घर पर बुलाया। वहां कथित तौर पर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक दी गई और फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। युवती का यह भी कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;