Hindi NewsUP NewsA woman was beheaded in broad daylight over dispute between her children
बच्चों के विवाद में महिला की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या, दीवाली पर दिल दहला देने वाली वारदात

बच्चों के विवाद में महिला की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या, दीवाली पर दिल दहला देने वाली वारदात

संक्षेप: आगरा दीपावली के दिन दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बच्चों में हुआ विवाद हत्याकांड तक पहुंचा। घर के दरवाजे पर बैठी महिला की गर्दन काटकर हत्यारोपी फरार हो गया।

Tue, 21 Oct 2025 03:45 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रुनकता में दिनदहाड़े दीपावली के दिन रुनकता (सिकंदरा) के व्यापारी मोहल्ले में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या से दहशत फैल गई। बच्चों में हुआ विवाद हत्याकांड तक पहुंचा। घर के दरवाजे पर बैठी महिला की गर्दन काटकर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से मोहल्ले में तनावपूर्ण माहौल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। 70 वर्षीय फिरदौज पत्नी नवाबउद्दीन और पड़ोसी इमरान के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। पूर्व में भी मारपीट हुई थी। मुकदमेबाजी चल रही है। रविवार को दोनों परिवारों के बच्चों के बीच फिर विवाद हुआ था। मारपीट हुई। सोमवार को फिरदौज के बेटे मंडी गए थे। वह घर पर अकेली थीं। घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इमरान ने उन पर हमला बोला। उन्हें पकड़कर चाकू से गला रेत दिया। आधी गर्दन लटक गई। धार के साथ खून बहने लगा। यह देख मोहल्ले वाले दहशत में आ गए। गली में खेल रहे बच्चे भाग खड़े हुए।

हत्यारोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। वारदात के बाद कुछ ही पल में परिवार सहित फरार हो गया। सूचना पर एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कोई बड़ा विवाद नहीं था।

ये भी पढ़ें:श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर ही मौत

इमरान के बच्चे को फिरदौज पक्ष के किसी बच्चे ने थप्पड़ मार दिया था। यह विवाद पुलिस तक भी नहीं आया था। इमरान घटना के दूसरे दिन महिला को धमकाने गया था। महिला उसकी धमकी से डरी नहीं। गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान इमरान ने चाकू से गर्दन पर प्रहार कर दिया। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसकी लोकेशन पुलिस को मिल गई है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस तैनात है।

ये भी पढ़ें:मैं तलाक नहीं चाहती, इसलिए जान दे रही हूं; वीडियो शेयर कर विवाहिता ने लगाई फांसी
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |