Hindi NewsUP Newsa woman suddenly started pouring petrol on herself in tehsil causing a commotion when officers rushed to spot
तहसील में खुद पर अचानक पेट्रोल उड़ेलने लगी महिला, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर; मचा हड़कंप

तहसील में खुद पर अचानक पेट्रोल उड़ेलने लगी महिला, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर; मचा हड़कंप

संक्षेप:

गुजराती देवी ने तहसील सभागार में शिकायती पत्र सौंपने के बाद बाहर आकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि राजस्व निरीक्षक उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करा रहे हैं। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। उन्हें ऐसा करते देखकर वहां मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और अन्य लोग तत्काल ऐक्टिव हुए।

Dec 20, 2025 06:58 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने तहसील परिसर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलते हुए आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। महिला ने जमीन विवाद में कार्रवाई न होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया गया है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया गांव की रहने वाली गुजराती देवी ने तहसील सभागार में शिकायती पत्र सौंपने के बाद बाहर आकर बरामदे में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करा रहे हैं। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। महिला की आत्मदाह की कोशिश को देखकर वहां मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और अन्य लोग तत्काल ऐक्टिव हुए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक लिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद एसडीएम सिद्धार्थ पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग की एक टीम गठित कर मौके पर भेजी है, ताकि जमीन विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

दो मासूम बच्चों संग नदी में कूदने जा रही महिला की बचाई जान

वहीं गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ही करमैनीघाट राप्ती नदी पुल से आत्महत्या का प्रयास करने जा रही एक महिला को नाविक संदीप सहानी ने साहस दिखाते हुए बचा लिया। महिला के साथ उसके दो मासूम बच्चे भी थे। नाविक ने महिला को सुरक्षित बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंपियरगंज क्षेत्र के रिगौली गांव के बहबोलिया टोला निवासी नीलम देवी (उम्र 22 वर्ष) शनिवार सुबह अपने दो छोटे बच्चों को लेकर रोते हुए करमैनीघाट पुल की ओर पैदल जा रही थी।

उसी समय घाट पर मौजूद नाविक संदीप सहानी की नजर उस पर पड़ी। महिला की हालत देखकर संदीप को अंदेशा हुआ कि वह नदी में कूदने जा रही है। उन्होंने तत्काल आगे बढ़कर महिला को बच्चों समेत रोक लिया और नदी में कूदने से बचा लिया। संदीप ने आग जलाकर महिला व बच्चों को ठंड से बचाया और उन्हें ढांढस बंधाया। पूछताछ में नीलम देवी ने बताया कि उसका पति श्यासुंदर गोरखपुर में काम करता है और घर आने पर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। चरित्र पर आरोप लगाकर आए दिन गाली-गलौज करता है और घर का राशन तक बेच देता है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए घर में कुछ नहीं बचता, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी।

महिला ने बताया कि उसने गांव के प्रधान और अन्य लोगों से भी शिकायत की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रही थी। नीलम के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक दूधमुंही बच्ची और एक चार वर्षीय बेटी शामिल है। सूचना पर पहुंची करमैनीघाट पुलिस महिला को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:बीजेपी में कील कांटे दुरुस्त करने की कवायद, नड्डा-योगी-पंकज की मौजूदगी में मंथन
ये भी पढ़ें:योगी ने SIR को लेकर BJP नेताओं को फिर किया सतर्क, बोले-हरगिस न होने दें ये 2 काम
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |