बिजली निगम के ठेकेदार को घर बुलाने लगी महिला, संबंध बना हनीट्रैप में फंसाया; लाखों वसूले

Feb 14, 2026 09:22 pm ISTAjay Singh मुख्य संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

बिजली निगम के ठेकेदार ने बताया कि उनके मामा का मकान वीरसावरकर नगर में है, जिसकी देखभाल वही करते हैं। साल भर पहले संजयनगर निवासी पूजा शर्मा नाम की महिला ने वह मकान लिखित एग्रीमेंट से किराये पर लिया। जान पहचान के बाद पूजा ने बताया कि उसका तलाक होने वाला है। वह अकेले 2 बच्चों का पालन कर रही है।

बिजली निगम के ठेकेदार को घर बुलाने लगी महिला, संबंध बना हनीट्रैप में फंसाया; लाखों वसूले

बिजली निगम के ठेकेदार को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये वसूल कर लिए। फिर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाकर दस लाख रुपये की दोबारा वसूल की। इसके बाद तीसरी बार उसने 12 लाख रुपये की डिमांड की। न मानने पर पुलिस में रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत की तो ठेकेदार ने पुलिस से मदद मांगी। जांच में मामला वसूली का निकलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमनगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी बिजली निगम के ठेकेदार ने बताया कि उनके मामा का मकान वीरसावरकर नगर में है, जिसकी देखभाल वही करते हैं। साल भर पहले संजयनगर निवासी पूजा शर्मा नाम की महिला ने वह मकान लिखित एग्रीमेंट से किराये पर लिया। जान पहचान के बाद पूजा ने बताया कि उसका तलाक होने वाला है और वह अकेले दो बच्चों का पालन कर रही है। सहानुभूति के चलते उन्होंने पूजा की मदद कर दी तो वह घर बुलाने लगी और उनसे शारीरिक संबंध बना लिए। भावनात्मक जाल बिछाकर पूजा ने कई बार में उनसे पांच लाख रुपये वसूल लिए।

उन्होंने कभी रुपये देने में आनाकानी की तो वह गालीगलौज कर देती थी। अक्सर पूजा उन्हें घुमाने और महंगी शॉपिंग के लिए मजबूर करती। मना करने पर पत्नी से शिकायत की धमकी देने लगी तो उन्हें समझ आया कि वह हनीट्रैप का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने दूरी बनानी शुरू की तो एक फरवरी को उनके खिलाफ थाना प्रेमनगर में शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाकर शिकायत की और फिर दस लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया।

चार दिन बाद ही मांगने लगी 12 लाख

ठेकेदार का कहना है कि दस लाख रुपये लेने के चार दिन बाद ही पूजा ने 12 लाख रुपये की फिर से डिमांड शुरू कर दी। उन्होंने मना किया तो पुलिस के उच्च अधिकारियों से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाकर शिकायत की गई। परेशान होकर उन्होंने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की और पूरी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि पूजा एक संगठित गिरोह है, जिसमें उसका मुंहबोला भई उदित पांडेय, गुड्डू बंजारा और अवधेश यादव भी शामिल हैं। वह सुमित गोयल और लीलाधर नाम के व्यक्ति से पहले भी शिकायत कर चुकी है।

सीओ की जांच में सामने आई ब्लैकमेलिंग

पूजा और ठेकेदार की शिकायत के बाद सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को इस मामले की जांच सौंपी गई। इसमें सामने आया कि पूजा करीब साल भर से ठेकेदार को ब्लैकमेल करके वसूली कर रही थी। यह रकम नकद और ऑनलाइन वसूल की गई। पिता की बीमारी के चलते तीन-चार महीने से उन्होंने रुपये देना बंद किया तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। यह भी सामने आया कि ठेकेदार पर दबाव बनाने के लिए पूजा उसकी पत्नी के मोबाइल पर भी मैसेज भेजने लगी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को ठेकेदार की ओर से थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कर पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में उसके मुंहबोले भई उदित पांडेय, गुड्डू बंजारा और अवधेश यादव को भी नामजद किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है।

क्या बोले अधिकारी

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने कहा कि ठेकेदार की शिकायत पर जांच की गई, जिसमें सामने आया कि महिला ने उनसे दोस्ती करके लाखों रुपये की वसूली की है। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो गंभीर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;