Hindi NewsUP NewsA wolf attacked a 12-year-old boy in front of his family, trying to drag him away; his condition is critical
परिवार के सामने ही 12 साल के बच्चे पर भेड़िए का हमला, खींचकर ले जाने की कोशिश, हालत गंभीर

परिवार के सामने ही 12 साल के बच्चे पर भेड़िए का हमला, खींचकर ले जाने की कोशिश, हालत गंभीर

संक्षेप: यूपी के बहराइच में एक बार फिर भेड़िए ने हमला किया है। परिवार वालों के सामने ही 12 साल के बच्चे पर भेड़िए ने हमला किया। उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर बच्चे को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Wed, 12 Nov 2025 08:48 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, तेजवापुर(बहराइच) संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच में एक बार फिर भेड़िये ने हमला हुआ है। परिवार वालों के सामने ही 12 साल के बच्चे पर भेड़िए ने हमला किया। महसी के गंगापुर गांव में मंगलवार की रात उस समय हमला हुआ जब बच्चा हैंडपाइप पर पानी पी रहा था। भेड़िए ने बच्चे को खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बहन और घर वालों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया लेकिन बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर के पीछे का हिस्सा उखड़ गया है। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि बच्चे को वेंटीलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। तीन दिन के अन्दर महसी इलाके में भेड़िया ने दूसरा हमला किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात रोहित घर से बाहर लगे हैंडपम्प पर पानी पी रहा था। इसी दौरान भेड़िए ने हमला बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को सिर के पास से दबोचने के बाद उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। बच्चे के चिल्लाने पर बहन सीमा और परिवार के लोगों ने भी शोर मचाया। इससे बच्चे को छोड़कर भेड़िया भाग निकला। हमले में बच्चे के हाथ और सिर पर गहरे जख्म हो गए। सिर के पीछे का एक हिस्सा उखड़ गया।

ये भी पढ़ें:भेड़िया, सियार के बाद बहराइच में कुत्तों का आतंक, गोद से मासूम को छीनने की कोशिश

परिजन बच्चे को लेकर इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले से ही डर के साये में जी रहे लोगों पर इस नए हमले से दहशत और बढ़ गई है।

सीएम योगी ने भी पिछले महीने बहराइच का दौरा किया था और अफसरों को भेड़ियों को पकड़ने या जरूरत पड़ने पर मार गिराने का निर्देश दिया था। कुछ भेड़ियों को वन विभाग की टीम ने मार गिराया भी है। इसके बाद भी भेड़ियों का आतंक बना हुआ है।