प्लॉट खरीदने गई विधवा से गाड़ी में रेप की कोशिश, गंदी हरकत से चीख पड़ी महिला; फेंककर भागे
Rape Attempt : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक विधवा के साथ स्कार्पियो में रेप की कोशिश की गई। विधवा एक प्लॉट खरीदना चाह रही थी। आरोप है कि दस्तावेज देने के नाम पर उसे बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी ने स्कार्पियो में बिठा लिया। उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर गंदी हरकतें शुरू कर दीं।

Rape Attempt : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी ने प्लॉट खरीदना चाह रही एक विधवा को जमीन के दस्तावेज देने के नाम पर कोर्ट के पास बुलाकर स्कार्पियों में कोल्डड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर सुस्ती और चक्कर आने पर महिला के साथ स्कार्पियों के अंदर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपियों ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने और बचाव करने पर आरोपियों ने सीएमओ कार्यालय के पास स्कार्पियों से धक्का देकर फेंक दिया और फरार हो गए। बाद में पीड़िता को कॉल करके शिकायत लिखाने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़िता ने वजीरगंज कोतवाली में नगराम के दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
अवध विहार योजना निवासी महिला के मुताबिक पति की मौत हो गई, दो बच्चे हैं। आरोप है कि नगराम हुसैनाबाद दूल्हापुर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी रंदीप से परिचय था। रंदीप ने आठ सौ वर्ग फिट का एक प्लॉट करोरा गांव के बलराम कश्यप का दिलाने की बता कही थी। प्लॉट दिखाने के लिए आरोपी रंदीप और बलराम ने 21 मई को बुलाया। प्लॉट पसंद आने पर आरोपियों को 50 हजार रुपए नकद दे दिए। खतौनी, बैनामा खसरा और धारा 80 के आदेश मांगने पर आरोपियों ने दो चार दिन का समय मांगते हुए 29 मई को कैसरबाग सिविल कोर्ट बुलाया।
गाड़ी में जबरन पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक
वह दोपहर में सिविल कोर्ट के बाहर पहुंची तो आरोपी रंदीप उन्हें रेजीडेंसी लेसा गेट से सीएमओ कार्यालय के पहले नारी नाट्य कला केंद्र के पास ले गया। वहां काली स्कार्पियो में पहले से बलराम बैठा था। दोनों ने वकील के पेपर लेकर आने की बात कहते हुए स्कार्पियो में बिठाकर कई बार मना करने के बाद भी कोल्डड्रिंक पिलाई। आधी कोल्डड्रिंक पीते ही पीड़िता को चक्कर, सुस्ती आ गई। आरोप है कि दोनों ने गाड़ी के अंदर दुपट्टा हटाकर जबरन अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। नाजुक अंगों को छुआ। दुष्कर्म करने की कोशिश की।
फेंककर हुए फरार, बाद में धमकाया
पीड़िता ने अचेत अवस्था में ही गाड़ी का शीशा, दरवाजा पीटते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे स्कार्पियो से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता ने खुद को संभाला और ऑटो बुक करके सीधे घर चली गई। आरोप है कि छह जून को आरोपी रंदीप ने अपने और दूसरे व्यक्तियों के नंबरों से कई बार कॉल करके उसे डराया, धमकाया कि शिकायत की तो बच्चों और तुम्हें मरवा देंगे। वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

