
झांसी की चर्चित महिला ऑटो ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, परिजनों की आशंका सच हुई
झांसी में चर्चित ऑटो ड्राइवर अनिता चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उनकी कनपटी पर गोली मारी गई थी।
झांसी में चर्चित महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौहान की मौत हादसा नहीं, हत्या थी। अनीता चौहान की गोली मारकर हत्या की गई। उनकी कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में गोली धंसी मिली। पुलिस ने पति की तहरीर पर दोस्त समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नबाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के इलाहाबाद-स्टेशन रोड पर अनिता का शव मिला था। उनकी ऑटो भी वहीं पलटी मिली थी। मंगलसूत्र, मोबाइल समेत गहने भी गायब थे। परिजनों ने तभी हत्या की आशंका जताई थी।
मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया तो गम के बीच परिवाले, नाते-रिश्तेदारों में तीखा गुस्सा दिखा। वहीं आसपास के क्षेत्र में चूल्हा तक नहीं जला। मोहल्ला तालपुरा के आंबेडकर नगर निवासी अनीता चौहान (40) पत्नी द्वारका चौहान टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करती थी। वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक थी। उसकी ऑटो में तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी सवारी कर चुके थे।
रविवार की रात साढ़े नौ बजे घर से टैक्सी लेकर निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। सोमवार तड़के ढाई बजे के करीब उसका शव सुकुंवा-ढुकुवां कॉलोनी एक स्कूल के पास स्टेशन रोड पर पड़ा मिला था। डिवाइडर के पार टैक्सी पलटी पड़ी थी। पुलिस ने हादसा बताकर जांच शुरू की। जबकि पति द्वारका, देवर दिलदार, बहन विनीता लगातार लूटपाट कर गोली मारकर हत्या की बात कह रहे थे।
विनीता, दिलवार ने बताया था कि अनीता का दोस्त मुकेश झा लगातार परेशान करता था। उसने हत्या की है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही बाजी पलटी। नबाबाद थाना पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मुकेश झा समेत तीन के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुकेश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दो को हिरासत लिया गया है। बिलख पड़े परिजन: मंगलवार को अनीता का अंतिम संस्कार हुआ तो परिजन बिलख पड़े। मृतका के पति द्वारका, देवर दिलवार, बहन विनीता फूट-फूटकर कर रो पड़े।
मिसाल थीं अनिता
तालपुरा मोहल्ले की रहने वाली अनीता चौधरी (33) अपने बीमार पति द्वारका प्रसाद और परिवार के भरण-पोषण के लिए खुद ऑटो चलाती थीं। वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के रूप में बेहद चर्चित थीं। उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए पूर्व डीआईजी जोगेंद्र कुमार समेत कई अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका था।

लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं।
और पढ़ें



