Hindi NewsUP NewsA tanker carrying jet fuel caught fire, causing panic, with people fleeing their homes and shops
जेट फ्यूल लेकर जा रहे टैंकर में भीषण आग, मची अफरातफरी, घर-दुकान छोड़कर भागे लोग

जेट फ्यूल लेकर जा रहे टैंकर में भीषण आग, मची अफरातफरी, घर-दुकान छोड़कर भागे लोग

संक्षेप:

सहारनपुर में जेट फ्यूल लेकर जा रहे टैंकर में भीषण आग से बुधवार को अफरातफरी मच गई। गणेशपुर फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ। फ्यूल भरे होने की सूचना और किसी अनहोनी की आशंका में आसपास के लोग अपना घर दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर यातायात रोका और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

Wed, 22 Oct 2025 08:55 PMYogesh Yadav सहारनपुर/बिहारीगढ, संवाददाता
share Share
Follow Us on

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गणेशपुर फ्लाईओवर पर बुधवार शाम को जेट फ्यूल पेट्रोल से भरे टैंकर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया और मोहंड के पुराने रास्ते निकाला। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुधवार शाम करीब 4 बजे हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का एक टैंकर भठिंडा डिपो से जेट फ्यूल लेकर देहरादून एयरपोर्ट के लिए निकला था। जब टैंकर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नवनिर्मित गणेशपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक टैंकर के केबिन में शॉर्ट शर्किट होने के कारण भयंकर आग लग गई। टैंकर चालक सीताराम पुत्र सतबीर सिंह निवासी ग्राम बहबलपुर जिला हिसार हरियाण ने टैंकर से कूदकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें:कोलकाता से श्रीनगर जा रहे विमान में फ्यूल लीकेज, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं बड़ी घटना होने की दहशत में हाईवे से सटे गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घर-दुकान को छोड़कर बाहर निकल भागे। सूचना पर दमकल की टीमें और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटना स्थल से करीब एक किमी दूर बैरिकेडिंग कर अन्य वाहनों को रोक दिया और मोहंड के पुराने रास्ते से निकाला। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।

एक घंटा अटकी रही गणेशपुर के लोगों की सांसें

बिहारीगढ़। घटना हाईवे किनारे बसे गांव गणेशपुर के पास हुई। टैंकर में आग लगने की वजह से ग्रामीणों की सांसें करीब एक घंटा तक अटकी रही। इसके साथ ही राहगीरों में भी दहशत का माहौल था। गणेशपुर कई ग्रामीण परिवार आसपास के गांव में भी चले गए, जो टैंकर की आग बुझने के बाद वापस लौटे।

सीएफओ प्रताप सिंह के अनुसार तत्काल प्रभाव से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। राहगीरों को भी दूर रोक दिया गया। टैंकर में आग लगने की वजह केबिन में शार्ट सर्किट सामने आई है। टीमों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।