काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी

अमित वर्मा, वाराणसी
Follow us on Google News
share

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से शनिवार को अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली सड़क पर लगी। फिर भी कुछ गिट्टियां छिटककर आसपास खड़े लोगों को लग गईं। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी

Shri Kashi Vishwanath Temple News : वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगी और गिट्टियां छिटककर पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गई। तीन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है जिस सिपाही की कार्बाइन से गोली चली वह मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार जिस पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, वह मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। घटना के बाद उसे चौक थाने ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कार्बाइन किस परिस्थिति में गिरी और गोली कैसे चल गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल लोग फूल-माला का कारोबार करते हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है। वे खतरे से बाहर हैं। चिंता वाली कोई बात नहीं है।

कल दर्शन को पहुंची थीं भाग्यश्री

रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन करने काशी पहुंचते हैं। हर वक्त यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री परिवारीजनों के साथ दर्शन करने पहुंची थीं। गंगा आरती में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी दिनों से यहां आने की योजना बना रही थीं लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से स्थगित हो जाता था। उन्होंने कहा कि बेशक उन्हें यहां आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन आने के बाद सुखद अनुभूति हो रही है। दोपहर बाद उन्होंने बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से होने वाली गंगा आरती से पहले उन्होंने गंगा पूजन किया। उन्होंने कहा कि काशी में काल भैरव का दर्शन और मां गंगा की आरती मेरे जीवन का अविश्वमरणीय पल बन गए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।