अचानक बेकाबू हुई शताब्दी बस खाई में पलटी, झांसी-कानपुर हाईवे पर मची चीख-पुकार; 16 यात्री घायल

संवाददाता, झांसी
Follow us on Google News
share

रविवार को एक शताब्दी बस इंदौर से लखनऊ के लिए जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया। बस लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में नीचे दबकर कई यात्री घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा। घायलों को बस का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

a shatabdi bus suddenly went out of control overturned into a ditch causing panic on Jhansi kanpur highway 16 passengers
अचानक बेकाबू हुई शताब्दी बस खाई में पलटी, झांसी-कानपुर हाईवे पर मची चीख-पुकार; 16 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मोठ कोतवाली क्षेत्र में एक शताब्दी बस अचानक बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में करीब 16 यात्री घायल हो गए। अचानक बेकाबू बस के अंदर बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई थी। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया जहां से हालत नाजुक होने के चलते कुछ यात्रियों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

रविवार को एक शताब्दी बस इंदौर से लखनऊ के लिए जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। सुबह 6:15 बजे के करीब जैसे ही बस ड्राइवर मोठ कोतवाली इलाके में बने स्टेडियम के पास पहुंचा। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। बस लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में नीचे दबकर कई यात्री घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। राहगीरों ने बस में फंसे घायलों को बस का कांच तोड़कर बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची डायल 112 और थाना पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मोठ ट्रामा सेन्टर में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने घायल रिहान, अनुराग दीक्षित, देवेंद्र, अमान, मोहित शर्मा, अमित खरे, हेमंत सोनी का इलाज किया। राहुल गुप्ता, आकाश, राकेश पाल, प्रगति सिंह, रवि वर्मा, गीता देवी, कन्हैयालाल, सुनीत सिंह की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बस में सवार करीब 16 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

यात्रियों का दावा है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उसकी लापरवाही के चलते ही बस बेकाबू होकर खाई में पलटी है। सीओ मौठ सुनील कुमार ने बताया कि बस पलटने की जानकारी मिलते ही तुंरत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये यात्री हुए घायल

राहुल गुप्ता (31) अकबरपुर अंबेडकर नगर, आकाश (26) इंगदिरा नगर लखनऊ, राकेश पाल (48) भोला खेड़ा लखनऊ, मोहम्मद रिहान (24) कानपुर, प्रगति सिंह (34) लखनऊ, अनुराग दीक्षित (31) अंबेडकर नगर, रवि वर्मा (31) महबूबाबाद, गीता देवी (40) बस्ती, कन्हैयालाल (36) लखनऊ, देवेन्द्र (30) हैदराबाद, अमन (17) कानपुर, मोहित शर्मा (21) छतरपुर बस हेल्पर, अमित खरे (28) लखनऊ, हेमन्त सोनी (28) लखनऊ, सुनीत सिंह (32) रसूलाबाद, चालक और आर्यन त्रिपाठी (35) लखनऊ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअचानक बेकाबू हुई शताब्दी बस खाई में पलटी, हाईवे पर मची चीख-पुकार; 16 यात्री घायल