अफसर के घर चोरी करने वाला नौकर 48 घंटे में अरेस्ट, कैश समेत 60 लाख का माल भी बरामद

Mar 02, 2026 09:53 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी में एनएचआई के अफसर के घर चोरी करने वाला नौकर 48 घंटे में अरेस्ट कर लिया गया है। उसके पास से 10 लाख कैश और 50 लाख का जेवर बरामद कर लिया गया है।

अफसर के घर चोरी करने वाला नौकर 48 घंटे में अरेस्ट, कैश समेत 60 लाख का माल भी बरामद

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एनएचएआई अफसर नीलेश सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर के पास से पुलिस ने 10 लाख की नकदी और करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। 48 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सरसंवा साईदाता रोड निवासी एनएचएआई अधिकारी नीलेश सिंह के घर गुरुवार रात लॉकर और अलमारी में रखी 10 लाख नकदी व 50 लाख के जेवर गायब मिले थे। घटना के बाद से घर में काम करने वाला चालक राजेंद्र शर्मा भी फरार था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खुलासे के लिए एसीपी ऋषभ यादव के निर्देश में इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय की और सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की थी।

पुलिस ने अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मालिक की गैरमौजूदगी में ताला तोड़कर चोरी की और सामान बैग में छिपाकर किराये के कमरे में रख दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरी चोरी की रकम और जेवर बरामद कर लिए। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |