मुरादाबाद में 12 अफसरों के खिलाफ शासन को भेजी रिपोर्ट, कार्रवाई से मचा हडकंप

मुरादाबाद में 12 अफसरों के खिलाफ शासन को भेजी रिपोर्ट, कार्रवाई से मचा हडकंप

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने मंडल के 12 अफसरों के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी है। इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हडकंप मचा है। कुछ अफसरों के विरुद्ध स्थानीय स्तर से भी जांच चल रही है।

Dec 14, 2024 10:13 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने मंडल के 12 अफसरों के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की कार्रवाई से हडकंप मचा है। कुछ अफसरों के विरुद्ध स्थानीय स्तर से भी जांच चल रही है। बिलारी मे तैनात रहे एसडीएम धनश्याम वर्मा के खिलाफ अपर मुख्य सचिव को पत्र 16 जुलाई 2023 को भेजा गया था। एसडीएम पर फर्नीचर कारोबारी से धन हड़पने का आरोप था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा एसडीएम राजबहादुर के खिलाफ भी गड़बड़ी करने में अपर मुख्य सचिव को 23 अगस्त 2024 को पत्र भेजा गया है। संभल जिले के तत्कालीन डीएसओ नरेंद्र तिवारी के विरुद्ध प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को चार अक्तूबर 2024 को पत्र भेजा। संभल जिले के तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत के विरुद्ध भी जांच की जा रही है। साथ ही असमोली के क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध एक पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। संभल जिले की खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह के विरुद्ध प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को को भी लिख कर भेजा गया है।

मंडलायुक्त ने बताया कि मुरादाबाद आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार और नगर विधायक से मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार में शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। विद्युत वितरण खंड तृतीय शैलेंद्र सिंह के खिलाफ -अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। विद्युत रामपुर के मिलक ब्लाक के बीडीओ सुभाष चंद्र के खिलाफ अनियमितता के आरोप में शासन को आठ जुलाई को पत्र भेजा गया। मुरादाबाद की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही के विरुद्ध प्रमुख सचिव को भी लिख कर भेजा गया है। इन सभी पर कार्रवाई तय है। इसमे किसी ने अभिलेखों मे तो किसी ने वित्तीय अनियमितता की है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |