गोरखपुर में महिला की न्यूड डेडबॉडी केस में रेलवे कर्मचारी का आया नाम, जल्द सुलझेगी गुत्थी

प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

महिला की न्यूड डेडबॉडी गुरुवार की सुबह गोरखपुर के झंगहा के गहिरा के भूमिहारी टोला जाने वाले रास्ते पर मिली थी। महिला बुधवार रात इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहीं उसकी मुलाकात रेलकर्मी से हुई। वह उसके साथ स्कूटी पर देवरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर निकली।

a railway employee has been named in the case of a woman s nude body in gorakhpur mystery will be solved soon
गोरखपुर में महिला की न्यूड डेडबॉडी केस में रेलवे कर्मचारी का आया नाम, जल्द सुलझेगी गुत्थी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार की सुबह मिली 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी के मामले में रेलवे के एक कर्मचारी का नाम आया है। पुलिस उस कर्मचारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। 500 सीसी से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को पता चला है कि मारी गई महिला के साथ अंतिम बार वही कर्मचारी था। पुलिस को यह भी लग रहा है कि शायद महिला पहली बार गोरखपुर आई थी और रेलवे कर्मचारी से उसकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दोनों एक ही स्कूटी से जाते सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। उधर, महिला की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश मिलने के 72 घंटे के बाद आज यानी रविवार को उसका पोस्टमार्टम होने वाला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत की वजह साफ होगी। इसके बाद जांच की आगे की दिशा तय की जाएगी।

महिला की न्यूड डेडबॉडी गुरुवार की सुबह गोरखपुर के झंगहा के गहिरा के भूमिहारी टोला जाने वाले रास्ते पर मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला बुधवार रात इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहीं उसकी मुलाकात रेलकर्मी से हुई। इसके बाद वह उसके साथ स्कूटी पर देवरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर निकली। पुलिस के मुताबिक दोनों ने खूब शराब पी, उन्हें अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसी कैमरों में देखा गया है। आशंका है कि महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और विवाद के बाद महिला की नाक और मुंह को दबा दिया, जिससे दम घुटने से मौत हुई होगी। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पहली बार गोरखपुर आई थी

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला पहली बार गोरखपुर आई थी। बुधवार रात स्टेशन पहुंचने से पहले उसके मोबाइल की लोकेशन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मिला था। उससे पहले वाराणसी औद दिल्ली में भी उसकी लोकेशन मिली थी। मोबाइल की तकनीकी जांच और सीडीआर से पुलिस उसकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान से जुड़ी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

100 पुलिसकर्मियों ने खंगाले 500 से ज्यादा कैमरे

एसपी नार्थ ज्ञानेनद्र के मुताबिक, महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने सीडीआर के साथ ही सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। करीब 100 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग रूट के कैमरों की जांच में लगाया गया। 500 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस को महिला और उसके साथ स्कूटी पर जाते संदिग्ध रेलकर्मी की तस्वीर मिली। स्थानीय लोगों ने भी बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे महिला और एक पुरुष को स्कूटी से आते और कुछ देर बातचीत करते देखा था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहिला की न्यूड डेडबॉडी केस में रेलवे कर्मचारी का आया नाम, जल्द सुलझेगी गुत्थी