व्यापारी नेता पर पुलिसवाले ने तान दी पिस्टल, मचा हंगामा; गुस्से में बाजार बंद; जानें मामला

हिटी, बुलंदशहर/ककोड़
Follow us on Google News
share

एक पुलिसकर्मी ने व्यापारी नेता पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि उसने फायरिंग करने का प्रयास किया। कारतूस न होने से फायरिंग असफल रहा। आरोप यह भी है कि साथ आये दरोगा ने व्यापारी नेता से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता और बदसलूकी की। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करना शुरू कर दिया। 

व्यापारी नेता पर पुलिसवाले ने तान दी पिस्टल, मचा हंगामा; गुस्से में बाजार बंद; जानें मामला

UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक व्यापारी को हिरासत में लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों से व्यापारी नेता ने हिरासत में लेने का कारण पूछा तो हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी नेता के साथ जमकर बदसलूकी की। कांस्टेबल ने व्यापारी नेता पर पिस्टल तानकर ट्रैगर भी दबाया। जिससे कट की आवाज वहां मौजूद लोगों ने सुनी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यापारी को हिरासत में लेकर जा रही थी। व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रामबाबू सिंघल ने पुलिस से जब जानकारी करनी चाही तो पुलिसकर्मी भड़क गए। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने व्यापारी नेता पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि उसने फायरिंग करने का प्रयास किया। कारतूस न होने से फायरिंग असफल रहा। वहीं साथ आये दरोगा ने व्यापारी नेता से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता और बदसलूकी की। नगर अध्यक्ष ने एसएसपी समेत पुलिस अफसरों से व्यापारियों से पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की लिखित शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारियों ने किया बाजार बंद

घटना के बाद कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करना शुरू कर दिया। बड़ी तादाद में दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दीं।

क्या बोली पुलिस

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा कि पुलिस गश्त के दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गए थे। उनके पास से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले थे। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि कस्बे के ही एक निर्माणाधीन घर से तार चोरी कर कस्बे के एक व्यापारी को बेचा है। पूछताछ के लिए पुलिस उस व्यापारी के पास गई थी, लेकिन वहां अन्य व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया। अपनी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकाल ली। घटना के संबंध में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

व्यापारी नेता बोले

व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा कि थाना ककोड़ क्षेत्र में कांस्टेबल ने बाजार में जाकर व्यापारी को डराया धमकाया। जब व्यापारियों ने विरोध किया तो संगठन के नगर अध्यक्ष पर सीधा रिवाल्वर तानकर ट्रैगर दबा दिया। कांस्टेबल नशा किए हुए था। डीजीपी से जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।