Hindi NewsUP NewsA pilgrimage beaten in Banke Bihari Temple
बिहारीजी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु का सिर फोड़ा

बिहारीजी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु का सिर फोड़ा

संक्षेप:

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में झगड़े और मारपीट की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की देर शाम दर्शन करने गये एक श्रद्धालु के साथ गोस्वामी ने जमकर पिटाई कर दी। श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालु ने गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Nov 25, 2025 10:52 pm ISTArun Kumar Tripathi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में झगड़े और मारपीट की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की देर शाम दर्शन करने गये एक श्रद्धालु के साथ गोस्वामी ने जमकर पिटाई कर दी। श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालु ने गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विहार पंचमी के दिन श्रीबांकेबिहारी महाराज का प्रकट उत्सव था तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में दिखाई दिए। चावल बाजार, अमृतसर, पंजाब निवासी 60 वर्षीय राजू उर्फ राजन अरोड़ा पुत्र भगतराम अरोड़ा देर शाम को दर्शन करने गये। अन्य भक्तों को जगमोहन की सीढ़ियों पर चढ़कर दर्शन करते देख वह भी सीढ़ियों पर चढ़ने लगे। आरोप है कि वहां मौजूद गोस्वामी ने उनको रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गोस्वामी ने श्रद्धालु के साथ इस कदर पिटाई की कि उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां उपस्थित पुलिसकर्मी पहुंचे और श्रद्धालु को मंदिर पर मौजूद डॉक्टरों के पास लेकर गये। डॉक्टरों ने उनके मलहम पट्टी कर प्राथमिक उपचार दिया।