Hindi NewsUP NewsA new twist in case of the 10 crore rupee notice to former Chief Secretary Manoj Singh, Commissioner clarified
पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह को 10 करोड़ की नोटिस मामले में आयुक्त ने दी सफाई; वूसली का आदेश रद्द

पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह को 10 करोड़ की नोटिस मामले में आयुक्त ने दी सफाई; वूसली का आदेश रद्द

संक्षेप: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व डास्प चेयरमैन मनोज कुमार सिंह को 10 करोड़ की नोटिस मामले में नया मोड़ आया गया। पूरे प्रकरण पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने सफाई दी है। समीक्षा के बाद पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है।

Thu, 23 Oct 2025 01:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व डास्प चेयरमैन मनोज कुमार सिंह को 10 करोड़ की नोटिस के मामले में नया मोड़ आ गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने प्रकरण की समीक्षा करने के बाद आदेश को तत्पल तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि 10 करोड़ की राशि पूर्व में खर्च की जा चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने यूपीडास्प के प्रबंध वित्त व तकनीकी समन्वयक शैलेन्द्र प्रताप सिंह से दस करोड़ रुपये वसूलकर जमा करने के लिए कहा था। इसी पत्र के आधार पर मनोज कुमार सिंह को नोटिस भेजा गया था। नोटिस में कहा गया है कि यूपीडास्प (उत्तर प्रदेश विविध कृषि सहायता परियोजना) को खाद्य प्रसंस्करण नीति के क्रिन्यावयन के लिए 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई थी। इस धनराशि को खर्च करने में अनियमितता बरती गई है, इसलिए 10 दिनों में इसे जमा कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें:दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन, लखनऊ पेशाब कांड पर चंद्रशेखर बोले

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर ब्यूरोक्रेसी चर्चाएं तेज हो गईं। इसके पीछे पुरानी अदावत की बात की भी चर्चा आई। इसके बाद अब इस मामले नया मोड़ आ गया। गुरुवरर को कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार का एक पत्र सामने आ गया। इस पत्र सारी बात स्पष्ट की गई है। आयुक्त की ओर सफाई दी गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने पत्र में कहा कि पूरे प्रकरण की समीक्षा की गई है। पूरा प्रकरण स्पष्ट है इसलिए पूर्व के आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |