600 रुपये के लिए दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

Apr 09, 2026 08:32 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक के सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। दोस्त ने  छह सौ रुपये और मोबाइल के लिए पीट-पीटकर दोस्त को मार डाला । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

600 रुपये के लिए दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। निगोहां के नंदौली गांव में हुई मजदूर रैकिश रावत (22) की हत्या छह सौ रुपये और मोबाइल छीनने के विरोध में हुई थी। वह धनराज उर्फ टाटू ने नशेबाजी के दौरान रैकिश के छह सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया था। रैकिश के विरोध पर टाटू ने पीट-पीटकर उसे मार डाला था। पुलिस ने आरोपी धनराज को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

​शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद :

थानाप्रभारी अनुज कुमार तिवारी के मुताबिक सोमवार की रात नंदौली निवासी रैकिश अपने साथियों धनराज और नंदकिशोर के साथ मजदूरी कर लौट रहा था। रास्ते में उतरठिया और फिर निगोहां में तीनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान रैकिश ने आरोपी धनराज के हिस्से की शराब भी पी ली, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रैकिश के पास रखे 600 रुपये और उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। रैकिश ने विरोध किया तो धनराज ने पीटकर उसे मार डाला था।

आंतरिक चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण हुई मौत :

​पैसे छीनने का विरोध करने पर आरोपी धनराज आपा खो बैठा और उसने रैकिश को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि रैकिश को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को बेनीगंज मार्ग पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। मंगलवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई थी। आंतरिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई थी।

सीसी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग :

​मृतक के भाई लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को साक्ष्य मिले थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी धनराज उर्फ टाटू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।