यूपी में प्रिंसिपल और टीचर्स की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 सदस्यीय कमेटी बनी

Ajay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share

निजी डिग्री कॉलेजों में अभी प्राचार्य और शिक्षकों की भर्ती के लिए उस जिले के संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से चयन समितियों का गठन किया जाता है। एक्सपर्ट तय कर विश्वविद्यालय अपने स्तर पर ही भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराता है। अब उच्च शिक्षा विभाग तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

यूपी में प्रिंसिपल और टीचर्स की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 सदस्यीय कमेटी बनी

Principal-Teacher Jobs in UP : उत्तर प्रदेश के निजी डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों और शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया और अनुमोदन स्तर के निर्धारण के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी कमेटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के रजिस्ट्रार और वाराणसी के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश के विद्याार्थियों के लिए सभी कॉलेजों में गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

निजी डिग्री कॉलेजों में अभी प्राचार्य और शिक्षकों की भर्ती के लिए उस जिले के संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से चयन समितियों का गठन किया जाता है। एक्सपर्ट तय कर विश्वविद्यालय अपने स्तर पर ही यहां भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराता है। अब उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया और अनुमोदन के स्तर के निर्धारण के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

Voice of UP

कमेटी से 10 दिनों के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय अपने स्तर से चयन समिति तय करते हैं। अब नियुक्ति की प्रक्रिया और अनुमोदन स्तर के निर्धारण पर कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी और फिर उसी के आधार पर प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाना उद्देश्य

प्रदेश के निजी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिछले दिनों इस संबंध में शासन के स्तर से कई दिशा निर्देश जारी किए गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया है।

पिछले दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निजी कॉलेजों में अनियमितताओं पर कार्रवाई भी देखने को मिली है। गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा लगातार कस रहा है। यही कारण है कि विभाग की ओर से कमेटी बनाकर प्रक्रिया में बदलाव की पहल की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव राज जन्म चौहान की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।