भिखारी गैंग से 20 हजार में तय था सौदा, यूपी के इस स्टेशन से उठा ली मां संग सोती बच्ची

Feb 25, 2026 07:00 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share

किडनैपर ने दिल्ली के एक भिखारी गैंग को बेचने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। एक भिखारी से 20 हजार रुपये में सौदा तय भी हो गया था। यह गैंग बच्ची से भीख मंगवाने का काम करवाता। हालांकि इससे पहले ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को बच्ची समेत पकड़ लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

भिखारी गैंग से 20 हजार में तय था सौदा, यूपी के इस स्टेशन से उठा ली मां संग सोती बच्ची

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मां संग सो रही दो साल की बच्ची सीता का अपहरण करने के आरोपी राजू धीमर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के एक भिखारी गैंग को बेचने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। उसकी एक भिखारी से 20 हजार रुपये में बेचने के लिए बात भी हो गई थी। यह गैंग बच्ची से भीख मंगवाने का काम करवाता। हालांकि इससे पहले ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को बच्ची समेत पकड़ लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जालौन निवासी आरोपी राजू धीमर ने रेलवे पुलिस को यह भी बताया कि सूखे नशे का शौक पूरा करने के लिए उसने बच्ची को अगवा किया था।

अपहरणकर्ता बच्ची को चादर में छिपाकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। पीड़ित मां की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी तुरंत ऐक्टिव हुईं।

100 कैमरे, सवा तीन घंटे की मेहनत... और मिल गई सीता

रात करीब आठ बजे स्टेशन से बच्ची का अपहरण हुआ था। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह को इसकी सूचना मिली तो कैमरे खंगालने शुरू किए। एसएन पाटीदार ने बताया कि 100 कैमरों के फुटेज खंगाली तो आरोपी बच्ची को ले जाते नजर आया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को टूंडला से बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार सुबह मां चंदा जैसे बच्ची से मिली तो छाती से लगाकर बिलख पड़ी।

पति से झगड़ मायके गई, डपटने पर लौटी थी

मां चंदा देवी ने बताया कि 11 फरवरी को उसका पति से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। त्योहार नजदीक होने पर जब पैसा मांगा तो वह मारने-पीटने लगे थे। इस कारण 12 फरवरी को ससुराल निनाया, गजनेर से अपने मायके पटना बिहार चली गई थी। मायके में जब पति से मारपीट की घटना बताई तो घर वालों ने उसे ही डपटकर वापस जाने को कहा। 22 फरवरी को वह तीनों बच्चों को लेकर सेंट्रल पर उतरी। रात होने की वजह से वह सेंट्रल स्टेशन के पैदल यात्री पुल पर ही सो गई थी।

चकेरी में भी बच्ची के अपहरण का प्रयास

ऐसी ही एक घटना कानपुर के ही चकेरी के जाजमऊ में होते-होते बची। यहां मंगलवार की शाम को साइकिल सवार ने 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। शंका होने पर लोगों ने उसे रोका तो साइकिल समेत भाग निकला। बजरिया निवासी महिला के अनुसार पति के ठुकराने के बाद वह जाजमऊ फ्लाइओवर के नीचे चार बेटियों और तीन माह के बेटे के साथ रहती है। मंगलवार को बेटी को एक साइकिल सवार काम दिलवाने की बात कहते वाजिदपुर की ओर ले जाने लगा। लोगों को संदेह हुआ तो उससे पूछताछ की गई। इसी दौरान मौका पाकर वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |