पिता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकील ने किया कुछ ऐसा, दौड़ी पुलिस; मनुहार कर रहे अफसर

Ajay Singh संवाददाता, गोंडा
share

गोंडा के कमिश्नरी परिसर में सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब अचानक शोर मचा कि एडवोकेट संजय दुबे और उनके चचेरे भाई इंद्रमणि दुबे पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। वे पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपनी जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं।

पिता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकील ने किया कुछ ऐसा, दौड़ी पुलिस; मनुहार कर रहे अफसर

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक वकील ने अपने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। दौड़ी पहुंची पुलिस ने पहले खुद कोशिश की फिर महकमे और जिला प्रशासन के आला अफसरों को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। वे सब वकील द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान थे। अफसर वकील से मनुहार करने लगे कि वे पानी की टंकी से नीचे उतरें और अपनी मांगों के बारे में बैठकर बात करें।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के कमिश्नरी परिसर में सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब अचानक शोर मचा कि एडवोकेट संजय दुबे और उनके चचेरे भाई इंद्रमणि दुबे कैंपस में लगी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। वे पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपनी जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं। एक अधिवक्ता के यूं पानी की टंकी पर चढ़ने से वकीलों के बीच यह मामला चर्चा में आ गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के लिए भी यह मामला चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडवोकेट संजय दुबे से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की।

Voice of UP

उधर, घटना की जानकारी होने पर एडिशनल कमिश्नर मीनू राणा, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, धानेपुर थानाध्यक्ष अरविन्द यादव, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सुबह से लेकर दोपहर वकील संजय दुबे और उनके चचेरे भाई इंद्रमणि दुबे से पानी की टंकी से नीचे उतर आने की मनुहार करते रहे लेकिन दोनों ने साफ कह दिया कि हम तब तक नहीं उतरेंगे जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता। उन्होंने मांग की कि पिता के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाया जाए।

एक और महिला बच्चे के साथ चढ़ी टावर पर

वहीं रघुकुल विद्यापीठ के पास लगे टावर पर तरबगंज क्षेत्र की एक महिला अपने बच्चे को लेकर चढ़ी बैठी है। उसकी मांग है कि रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। महिला को उतारने के लिए अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। एसडीएम सहित कई पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम जाल लगाने में जुटी हुई है। नगर कोतवाल विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पीडितों को उतारने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।