बिजली चोरी पकड़ने गए जेई की घर में बंद करके जमकर धुनाई, पुलिस ने पहुंचकर बचाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के अंबेडकरनगर में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई को लोगों ने पकड़ लिया। जेई को घर में बंद करके जमकर धुनाई कर दी। मौके पहुंची पुलिस ने जेई को बचाया। पुलिस ने जेई को बाहर निकाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

up police
यूपी के अंबेडकरनगर में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई को लोगों ने पकड़ लिया। जेई को घर में बंद करके जमकर धुनाई कर दी।

यूपी के अंबेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता को कमरे में बंद कर मारपीट करने और उनका मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। जेई की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेई को बचाया। जेई को बाहर निकाला। जेई की तहरीर पर पुलिस ने पख्खनपुर बिछैला गांव निवासी रामबहादुर, उसके पुत्र रोहित और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर तैनात अवर अभियंता प्रभाकर मौर्य ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे उन्हें पख्खनपुर बिछैला निवासी रामबहादुर के व्यावसायिक विद्युत संयोजन पर अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। वह संविदा कर्मी आलोक सिंह, धीरज शर्मा और चालक अबरार के साथ परिसर की जांच करने पहुंचे थे।

जेई का आरोप है कि जांच के दौरान ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर विद्युत चोरी किए जाने की वीडियोग्राफी की जा रही थी। इसी दौरान परिसर में मौजूद रामबहादुर ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि राम बहादुर के पुत्र रोहित लोहे की सरिया और राहुल बैट लेकर पहुंचा और जेई व विद्युत कर्मचारियों पर हमला कर दिया। स्टाफ के अन्य कर्मचारी किसी तरह वहां से निकल गए, जबकि जेई को कथित रूप से कमरे में बंद कर दिया गया।

लॉक नहीं खोलने पर मोबाइल को तोड़ दिया गया

तहरीर के मुताबिक, आरोपितों ने जेई से मोबाइल का लॉक खुलवाकर वीडियोग्राफी का साक्ष्य मिटाने का दबाव बनाया। लॉक नहीं खोलने पर मोबाइल को तोड़ दिया गया। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जेई को बाहर निकाला गया।

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

जैतपुर पुलिस ने जेई की तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा,विद्युत अधिनियम, मारपीट, धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना की वीडियोग्राफी और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबिजली चोरी पकड़ने गए जेई की घर में बंद करके जमकर धुनाई, पुलिस ने पहुंचकर बचाया