काशी में गूंजा हर-हर महादेव, महाशिवरात्रि पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, देखें PHOTOS

Feb 15, 2026 07:27 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

काशी में महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। विश्वेश्वर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस दौरान काशी में लोगों का हुजूम देखने को मिला।

काशी में गूंजा हर-हर महादेव, महाशिवरात्रि पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, देखें PHOTOS

धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर के बाहर सड़कों पर दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शिवमय काशी में हर ओर 'हर हर महादेव' के उद्घोष गूंजा।

kashi vishwanath temple

बाबा विश्वनाथ को देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों से पावन उपहार प्राप्त हुए हैं। विशेष बात यह है कि मलेशिया और श्रीलंका के मंदिरों सहित भारत के अलग-अलग कुल 62 मंदिरों से ये उपहार अब तक पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक अद्वितीय और अभिनव आध्यात्मिक पहल का शुभारंभ किया गया है।

kashi vishwanath temple mahashivratri photo

महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई थी। यहां जिला मुख्यालय में लोग सुबह चार बजे ही मर्णिकर्णिका घाट में स्नान करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। वहीं इसके अतिरिक्त गोपेश्वर रुद्रेश्वर, ज्ञानसू स्थित नमर्देश्वर मंदिर, जोशियाड़ा में कालेश्वर मंदिर, संग्राली में विमलेश्वर, ज्ञाणजा में ज्ञानेश्वर, नाकुरी में नागेश्वर, पुजारगांव धनारी में सिद्धेश्वर,धनेश्वर, सहित ज्ञानेश्वर, तामेश्वर तथा भटवाड़ी में भाष्करेश्वर महादेव, पुरोला के कमलेश्वर महादेव, चिन्यालीसौड़ भडेश्वर महादेव, बड़कोट के चंद्रेश्वर, नागेश्वर महादेव, आदि आदि शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और अपनी कुशलता की कामना की।

kashi vishwanath temple mahashivratri photo

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया, 'महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर वाराणसी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक अनुभव प्रदान करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।'

kashi vishwanath temple mahashivratri photo

सम्पूर्ण क्षेत्र को 4 जोन, 13 सेक्टर एवं 30 सब-सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बेहतर भीड़ प्रबंधन हेतु सुदृढ़ बैरिकेडिंग एवं नियंत्रित प्रवेश/निकास व्यवस्था लागू की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी एवं कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। हेल्प डेस्क एवं सूचना केंद्रों को सक्रिय रखते हुए बाहरी जनपदों एवं राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

kashi vishwanath temple mahashivratri photo
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।