मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी

लाइव हिन्दुस्तान
share

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी ने दर्शन-पूजन के  बाद सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है।  मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हो, जैसे अयोध्या-काशी में है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है। जिन्हें यह अच्छा नहीं लगता है। वो अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे श्री अयोध्या धाम और काशी में हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद, निर्वाचित प्रतिनिधियों के समन्वय से, क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए मथुरा-वृंदावन के विकास पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास मथुरा-वृंदावन में वैसा ही माहौल बनाना है जैसा अयोध्या और काशी में बनाया गया है, ताकि भक्तों को कोई कठिनाई न हो और वे बिना किसी बाधा के अपने देवताओं के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि, वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन में आने वाले भक्तों के लिए सुविधाओं की भी योजना बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के धर्म की रक्षा और बुराई के विनाश के संदेश का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज में नफरत पैदा करने या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे।

भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक

जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी मथुरा यात्रा के दूसरे दिन यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग 5,200 साल पहले इस स्थान पर प्रकट हुए भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी अच्छाई की शक्तियां मौजूद हैं, उनकी हर परिस्थिति में रक्षा की जाएगी। लेकिन जहां भी राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतें अपना सिर उठाएंगी, समाज में नफरत पैदा करेंगी या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगी, भगवान कृष्ण ने 5,000 साल पहले ही बता दिया था कि उनका भाग्य क्या होगा।"

योगी ने भगवद् गीता के श्लोक के अंश का उल्लेख किया

मुख्यमंत्री योगी ने भगवद् गीता के श्लोक के अंश, "परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृतम्" (धर्मियों की सुरक्षा और बुराई के विनाश के लिए) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज का मार्गदर्शन करती रही है।आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का 'पूर्ण अवतार' बताते हुए कहा कि आर्यावर्त में "धर्म, सत्य और न्याय" की स्थापना के लिए 5,200 साल पहले वह इस स्थान पर प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि बार-बार आक्रमणों और विभिन्न समूहों द्वारा भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिशों के बावजूद ब्रज क्षेत्र ने अपनी धार्मिक विरासत और भगवान कृष्ण की स्मृतियों को संरक्षित रखा है।

सनातन को मिटाने की कोशिश करने वाले घूल में मिल गए

उन्होंने कहा कि कई आक्रमण हुए और कई लोगों ने भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन आस्था को मिटा नहीं सका। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन्होंने सनातन आस्था को मिटाने का साहस किया, वे स्वयं धूल में मिल गए, लेकिन श्री कृष्ण और राधा रानी की यादें, न केवल ब्रज में, बल्कि पूरे भारत में, आज भी हमें प्रेरित करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्साहजनक वातावरण प्रदान करती हैं। आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के लिए मथुरा पहुंचे भक्तों का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश के लोगों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार से ही जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा में हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, ब्रज से बोले योगी