दोस्तों संग बीयर पार्टी कर रही लड़की ने पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ने की कोशिश

दोस्तों संग बीयर पार्टी कर रही लड़की ने पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ने की कोशिश

संक्षेप:

यूपी के लखनऊ में दोस्तों के साथ बीयर पार्टी कर रही लड़की ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। युवती ने महिला आरक्षियों को दांत से काटने के साथ ही उनकी चप्पल से पिटाई कर दी। दरोगा की वर्दी फाड़ने की कोशिश की।

Nov 12, 2025 07:21 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के लखनऊ में नाका इलाके में कार में तीन दोस्तों के साथ कार में बीयर पार्टी कर रही युवती ने टोकने पर पुलिस पर हमला कर दिया। युवती ने पहले धमकाते हुए गश्त पर निकले दरोगा के साथ गाली गलौज कर वर्दी फाड़ने की कोशिश, फिर थाने से लाए जाने पर उसने महिला आरक्षियों पर हमला कर दिया। युवती ने महिला आरक्षियों को दांत से काटने के साथ ही उनकी चप्पल से पिटाई कर दी। दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नाका हिंडोला थाने में तैनात दरोगा अमजद अली के मुताबिक मंगलवार रात वह फर्स्ट मोबाइल टीम के साथ गश्त पर थे। इस बीच बांसमंडी चौराहे के पास कार में एक युवती और तीन युवक बीयर पी रहे थे। सवाल जवाब पर युवती भड़क गई और उसने दरोगा को वर्दी उतरवा देने की धमकी देते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। इसपर उन्होंने थाने से महिला पुलिस टीम बुलाई। महिला हेड कांस्टेबिल रानी वर्मा व शशि देवी और महिला आरक्षी किरन व फरहीन रिजवी के पहुंचते ही कार सवार महिला ने आपा खो दिया। उसने दरोगा की कॉलर पकड़ कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। यह देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ लिया तो तीनों धमकियां देने लगे। युवती ने महिला आरक्षी फरहीन व किरन को दांत से काट कर जख्मी कर दिया। हमले के बाद महिला आरक्षियों ने युवती को थाने स्थित हेल्प डेस्क पहुंचाया। उसके तीनों साथी युवकों को भी थाने लाया गया।

थाने पहुंचने पर भी युवती के तेवर कम नहीं

आरोप है कि थाने पहुंचने पर भी युवती के तेवर कम नहीं हुए। उसने गाली गलौच करते हुए चप्पल से महिला आरक्षियों की पिटाई कर दी। घटना के बाद युवती को काबू कर मेडिकल के लिए बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही जख्मी महिला आरक्षियों का भी मेडिकल कराया गया। घटना को लेकर मानसी पांडेय, अतुल जोशी, गौरव शुक्ला व शुभम पटेल के खिलाफ नाका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा अमजद अली टीम के साथ रात को गश्त पर थे। तभी कार में बीयर पार्टी कर रहे तीन युवकों व युवती ने टीम से अभद्रता व मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |