Hindi NewsUP NewsA five-day-old naked body was found in the house of a police sub inspector in Kanpur UP, causing a stir
दरोगा के मकान में मिला 5 दिन पुराना नग्न शव, मचा हड़कंप

दरोगा के मकान में मिला 5 दिन पुराना नग्न शव, मचा हड़कंप

संक्षेप:

यूपी के कानपुर जिले में पीएसी दरोगा के मकान की दूसरी मंजिल पर पांच दिन पुराना नग्र अवस्था में शव मिला है। मौके पर एसीपी चकेरी और पुलिस बल समेत फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।

Tue, 28 Oct 2025 01:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर में सनिगवां में पीएसी दरोगा के मकान की दूसरी मंजिल पर सड़ा हुआ नग्र अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर एसीपी चकेरी व पुलिस बल समेत फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानसिक विक्षिप्त दरोगा के मकान के आसपास घूम रहा था। आशंका है कि वही पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से चढ़कर घर में घुस आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरिजा नगर निवासी रामचंद्र राजपूत श्याम नगर स्थित 37वीं बटालियन पीएसी में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपना एक मकान सजारी गांव में बनवाया जो अभी भी निर्माणाधीन हालत में है। दरोगा के बेटे मानपाल सिंह ने बताया कि मकान में बिजली कनेक्शन न होने की वजह से कोई नहीं रहता है। मानपाल ने बताया कि आखिरी बार वह मकान में दीपावली पर दीये जलाने आए थे। तब से घर बंद पड़ा हुआ है।

मानपाल ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह मकान में सफाई करने आए थे। दरवाजा खोलते ही उन्हें दुर्गंध आई। उन्होंने घर में देखना शुरू किया तो दूसरी मंजिल में बरामदे के नीचे सड़ा हुआ युवक का शव मिला। मानपाल ने पिता और पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत पुलिस बल और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें:यूपी में जिला पंचायतों के घटे 30 वार्ड, क्षेत्र पंचायतों के भी 830 वार्ड हुए कम

थाना प्रभारी संतोष शुक्ला के मुताबिक आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर सामने आया है। दरोगा के मकान के बगल में भी एक मकान बन रहा है। जहां पर मजदूरों नेे बीती 19 अक्टूबर को एक नग्न अवस्था में मानसिक विक्षिप्त युवक को टहलते देखा था। दरोगा के पड़ोसी ने बताया कि युवक लोगों पर पत्थर चला रहा था। उसे खदेड़ने पर वह दरोगा के मकान के पास ही बैठ गया था। मकान बंद होने की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। शव करीब पांच दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |