पहले एक-दूसरे को समझेंगे…सुहागरात पर दूल्हे से बोली दुल्हन; फिर मौका मिलते ही कैश-जेवर समेटकर भागी

मुख्य संवाददाता, आगरा
Follow us on Google News
share

आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद एक दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सुहागरात पर उसने दूल्हे से कहा कि दोनों पहले एक-दूसरे को समझेंगे और कुछ समय बाद संबंध बनाएंगे। लेकिन मौका मिलते ही गहने जेवर लेकर फरार हो गई। 

A few days after the suhagraat bride ran away with cash and jewellery
दुल्हन शादी के छह दिन बाद कैश-जेवर लेकर भागी

UP News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे को शादी के छह दिन बाद ही तगड़ा झटका लग गया। दरअसल, उसकी नई नवेली दुल्हन सुहागरात पर तबीयत खराब होने के बहाना बनाया फिर मौका मिलते ही कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। अगली सुबह जब घर से दुल्हन गायब मिली तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पीड़ित ने कोर्ट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

जिले में एक बिचौलिये ने डेढ़ लाख रुपये लिए और चट मंगनी पट ब्याह करा दिया। 26 जून को लड़की दिखाई और 27 जून को फेरे करा दिए। तीन जुलाई की सुबह दुल्हन बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गई। घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी भी ले गई। दूल्हे के घरवालों ने तलाशा बिचौलिया को फोन किया। यह तक पता नहीं चला कि आखिर दुल्हन का घर कहां है? पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने टहला दिया। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा थाने में दुल्हन, उसके फर्जी भाई और बिचौलिया सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रधान जी की बगीची, सेक्टर 14 सिकंदरा की रहने वाली गुड्डी देवी ने मुकदमा लिखावाया। महिला ने बताया कि उनके बड़े बेटे विष्णु को पहली पत्नी ने छोड़ दिया था। उसकी शादी के लिए घरवाले लड़की देख रहे थे। दूल्हे के भाई राहुल ने बताया कि शमसाबाद निवासी जवाहर सिंह ने उनसे संपर्क किया। बताया कि प्रयागराज में प्रीति नाम की लड़की है और उसके माता-पिता नहीं हैं। भाई डॉ. धारा सिंह को शादी करनी है लेकिन वह भी गरीब है। पूरा खर्चा उठाना पड़ेगा और झटपट शादी करा देगा।

जवाहर सिंह ने 26 जून को उसने लड़की को आगरा बुलाया। विष्णु ने प्रीति को देखा। रिश्ता तय हो गया। 27 जून को शादी हो गई। शादी में प्रीति की तरफ से उसका कथित भाई धारा सिंह, बच्चू सहित तीन लोग शामिल हुए। विदा के बाद प्रीति ससुराल आ गई। 28 जून को सुहागरात थी। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। विष्णु से कहा कि पहले कुछ दिन एक-दूसरे को समझेंगे। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ है और उसे कुछ समय दें। विष्णु इसके लिए तैयार हो गया। एक कमरे में दोनों अजनबी की तरह रहने लगे। तीन जुलाई की सुबह गुड्डी देवी जागी तो दरवाजे खुले हुए थे, प्रीति गायब थी। घर में रखे उसके जेवरात भी नहीं थे।

जेठानी के भी गहनों पर मारा हाथ

छानबीन में पता चला कि राहुल की पत्नी के जेवरात भी गायब हैं। यह देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिचौलिया को फोन किया। उसने कहा कि पता करता है। बाद में उसने यह कहकर धमकाया कि प्रीति गायब है। मायके वाले उन पर ही कोई मुकदमा लिखा देंगे, शांत रहें। दूल्हे के परिजन सिकंदरा थाने गए। पुलिस ने पूरी बात सुनी। यह कहकर उन्हें टहला दिया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गई है। साथ नहीं रहना चाहती होगी। कोई मुकदमा नहीं बनता। गुड्डी देवी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोप लगाया है कि बहू पांच लाख से अधिक के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये कैश और अन्य कीमती सामान चोरी करके भागी है। उसकी तलाश की जाए। घरवाले यह मान रहे हैं कि प्रीति लुटेरी दुल्हन है। गनीमत यह रही कि उन्हें कुछ नहीं किया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपहले एक-दूसरे को समझेंगे…सुहागरात पर बोली दुल्हन; फिर मौका मिलते ही भागी