Hindi NewsUP NewsA comment during distribution of offerings escalated into a heated argument an ITI student shot dead at puja sthal
प्रसाद वितरण के दौरान कमेंट पर बिगड़ा मामला, पूजन स्थल पर ही ITI छात्र की गोली मारकर हत्या

प्रसाद वितरण के दौरान कमेंट पर बिगड़ा मामला, पूजन स्थल पर ही ITI छात्र की गोली मारकर हत्या

संक्षेप:

आजमगढ़ में लक्ष्मी पूजन के बाद हो रहे प्रसाद वितरण के दौरान किए गए कमेंट पर माहौल बिगड़ गया। पूजन स्थल पर ही विवाद के बाद आईटीआई छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जहानागंज थाना क्षेत्र के अचलपार कोंडवा गांव में हुई है।

Oct 21, 2025 02:53 pm ISTYogesh Yadav आजमगढ़, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में आजमगढ़ में प्रसाद वितरण पर किए गए कमेंट को लेकर मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि आईटीआई के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीपावली के मौके पर आयोजित लक्ष्मी पूजा के दौरान प्रसाद वितरण को लेकर उसका गांव के लड़के के साथ ही विवाद हुआ था। सूचना पर रात में ही एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वारदात जहानागंज थाना क्षेत्र के अचलपार कोंडवा गांव मैं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव में दीपावली के मौके पर लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया था। रात 10:00 बजे पूजन खत्म होने के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा था। वहां गांव का रहने वाला आईटीआई का छात्र 18 वर्षीय विवेक यादव प्रसाद ले रहा था। इसी दौरान उसने गांव के ही शिवम यादव पर कुछ कमेंट कर दिया। शिवम घर गया और अपने बड़े भाई को पूरी बात बताई। इस पर उसका भाई गुस्से में घर से निकाला और अपने चार-पांच साथियों को बुलाकर पूजन स्थल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:रायबरेली-सहारनपुर के बाद मऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पंडाल के पास वारदात

वह शिवम पर कमेंट करने को लेकर विवेक के साथ विवाद करने लगा। इसके बाद तमंचा निकालकर विवेक को गोली मार दी। गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रसाद वितरण के दौरान हुई वारदात से सनसनी फैल गई। खबर पाकर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसएसपी ने बताया कि मामला पट्टीदारों के बीच विवाद से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तनाव और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।