Hindi NewsUP NewsA bomb threat on the Gorakhpur-LTT Express caused a panic; train was stopped and search
गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप, ट्रेन को रोककर उतारे गए यात्री, तलाशी जारी

गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप, ट्रेन को रोककर उतारे गए यात्री, तलाशी जारी

संक्षेप: यूपी में गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। भदोही स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद ट्रेने तलाशी ली जा रही है।

Tue, 18 Nov 2025 02:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि रेलवे कंट्रोल रूम को एक लैंडलाइन फोन से कॉल करके बताया गया कि ट्रेन में बम रखा है। कॉल के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। ट्रेन भदोही पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और सभी को प्लेटफॉर्म पर रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने कोच दर कोच तलाशी ली।

सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन की बोगियों और शौचालयों और सामान रखने वाले हिस्सों तक की गहन जांच की। घटना के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यात्रियों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। रेलवे और पुलिस अधिकारी कॉल की सच्चाई और कॉलर की पहचान की जांच कर रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |