Hindi NewsUP Newsa 68 year old man climbed a tower after an officer failed to resolve dispute prompting police to plead with him
अफसर ने झगड़ा नहीं सुलझाया तो टॉवर पर चढ़ गए 68 साल के बुजुर्ग, मिन्नतें करने लगी पुलिस

अफसर ने झगड़ा नहीं सुलझाया तो टॉवर पर चढ़ गए 68 साल के बुजुर्ग, मिन्नतें करने लगी पुलिस

संक्षेप:

68 साल के एक बुजुर्ग का भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। उन्होंने टॉवर से कूद कर जान देने की धमकी दी। बुजुर्ग का कहना है कि विवाद को लेकर वह सीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में भी गए थे। वहां से निस्तारण का आदेश हुआ था।

Oct 11, 2025 02:09 pm ISTAjay Singh संवाददाता, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 68 साल के एक बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ गए हैं। बुजुर्ग को नीचे उतारने के लिए पुलिस मिन्नतें कर रही है। आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अफसरों ने भाइयों से चल रहे उनके विवाद का निस्तारण नहीं कराया और इसी वजह से उनका मकान नहीं बन पा रहा है। बुजुर्ग ने प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि अधिकारी ने उन्हें न्याय दिलाने की बजाए फटकार कर भगा दिया। बुजुर्ग सम्बन्धित अफसर को मौके पर बुलाकर विवाद का निस्तारण कराने की मांग कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामला, कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले 68 साल के एक बुजुर्ग का भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। उन्होंने टॉवर से कूद कर जान देने की धमकी दी। बुजुर्ग का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह सीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में भी गए थे। वहां से निस्तारण का आदेश हुआ था। जिस पर शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर गए थे। वहां उन्हें समाधान देने की बजाए फटकार लगाई गई। डांट कर भगा दिया गया। बुजुर्ग ने प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:ससुराल आए कारोबारी की मेडिकल कॉलेज पानी टंकी में कैसे मिली लाश? गुत्थी उलझी

मिन्नतें करती दिखी पुलिस

बुजुर्ग के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उनसे उतर आने की मिन्नतें करने लगी। बुजुर्ग एसडीएम को मौके पर बुलाकर विवाद का निस्तारण करने की जिद पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया निवासी 68 वर्षीय हरेन्द्र राय का पैतृक सम्पति में हिस्से को लेकर अपने भाइयों से विवाद चला आ रहा है। हरेंद्र राय की बेटी ने मौके पर पहुंचकर दरोगा श्रवण कुमार से कहा कि उनके पिता मुख्यमंत्री के जनता र्दान कार्यक्रम में गए थे। हर बार प्रशासन गलत रिपोर्ट लगाकर भेज देता है, जिससे उनका घर नहीं बन पा रहा है।

ये भी पढ़ें:मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में लाश मिलने के मामले में ऐक्शन, हटाए गए प्रिंसिपल

गुरुवार को वह एक बार फिर जनता दर्शन में गए और वहां से शुक्रवार को एसडीएम के यहां पेश हुए थे। आरोप है कि एसडीएम ऑफिस में उनकी सुनवाई की बजाए फटकार लगाते हुए भगा दिया गया। तहसील कर्मियों ने उनसे बदसलुकी भी की। टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग ने मांग की कि ज़ब तक एसडीएम मौके पर पहुंचकर मामले का निस्तारण नहीं करा देतीं वह नीचे नहीं उतरेंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |