Hindi NewsUP NewsA 24-room luxury cruise ship floats on the Ganges below, with an NSG helicopter hovering above in varanasi
नीचे गंगा पर तैरता 24 लग्जरी कमरों वाला क्रूज, ऊपर मंडराता NSG का हेलीकाफ्टर, चौंके काशीवासी

नीचे गंगा पर तैरता 24 लग्जरी कमरों वाला क्रूज, ऊपर मंडराता NSG का हेलीकाफ्टर, चौंके काशीवासी

संक्षेप:

वाराणसी में 24 लग्जरी कमरों वाले क्रूज के ठीक ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराता दिखाई दिया। इसे देखते ही किनारे मौजूद बनारसी और पर्यटक चौंक गए। उन्हें लगा कि हेलीकॉप्टर क्रूज की छत पर ही उतरने जा रहा है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, ऐसा कोई प्लान भी नहीं था। 

Nov 10, 2025 12:28 pm ISTYogesh Yadav वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

एक तरफ एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने तीन आतंकियों को पकड़ा है। फरीदाबाद में 300 किलो आरडीएक्स के साथ खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा की लहरों पर तैर रहे क्रूज पर एनएसजी यानी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का हेलीकॉप्टर मंडराता दिखाई दिया। 24 लग्जरी कमरों वाले क्रूज पर इस तरह से हेलीकॉप्टर मंडराता देख घाट किनारे मौजूद बनारस के लोग और पर्यटक चौंक गए। उन्हें लगा कि हेलीकॉप्टर क्रूज की छत पर ही उतरने जा रहा है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ऐसा कोई प्लान भी नहीं था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल आतंकी घटनाओं के दौरान शिकंजा कसने, आतंकियों की गिरफ्तारी या मार गिराने, बंधकों को रिहा कराने की तैयारी जैसे घटनाओं से निबटने के लिए ‘ऑपरेशन गांडीव’ के तहत 14 नवंबर को मॉकड्रिल होना है। एनएसजी की निगरानी में यह मॉकड्रिल संत रविदास घाट के सामने क्रूज पर होगा। इसी के मद्देनजर रविवार को एनएसजी के कमांडो ने हेलीकॉप्टर से घाट और क्रूज का सर्वे किया। क्रूज की छत पर इस दौरान हेलीकॉप्टर मंडराता रहा।

ये भी पढ़ें:UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, देवरिया, हापुड़ के बाद बदायूं में गौतस्कर से मुठभेड़

एनएसजी के बेस हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। सर्वे के बारे में पहले से ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसे देखते हुए एनडीआरएफ, जल पुलिस, सिविल पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से एनएसजी कमांडो के पहुंचने के पहले ही घाट पर पुलिस फोर्स तैनात थी। जबकि गंगा में एनडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीमों ने सुरक्षा घेरा बना लिया था। गंगोत्री क्रूज की छत पर हेलीकॉप्टर मंडराता रहा। छत के नजदीक आकर लौट गया। 14 नवंबर के मॉकड्रिल में क्रूज में आतंकियों के बंधकों को सुरक्षित निकालने, आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास होगा। एनएसजी के कमांडो उड़ते हेलीकॉप्टर से क्रूज की छत पर उतरेंगे। मॉकड्रिल में अन्य विभाग भी शामिल होंगे।

फाइव स्टार सुविधाओं वाला है गंगोत्री क्रूज

जिस गंगोत्री क्रूज के ऊपर एनएसजी का हेलीकॉप्टर मंडराता रहा वह फाइव स्टार सुविधाओं से लैश है। क्रूज की लंबाई 55 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। 24 लग्जरी कमरों वाले इस क्रूज में जिम, स्पा, रेस्टोरेंट और सनडेक जैसी सुविधाएं हैं। यहां एक बार में 200 पर्यटक यात्रा कर सकते हैं। एसी कमरों में खिड़कियां लगाई गई हैं, जिससे पर्यटक गंगा की खूबसूरत लहरों का आनंद लेते हुए यात्रा कर सकते हैं।