ट्रेन में सोती रही मां, इमरजेंसी विंडो से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम; ट्रैक किनारे मिला शव

संवाददाता, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में सीमांचल एक्सप्रेस में सो रहा 9 माह का मासूम अचानक इमरजेंसी विंडो से बाहर गिर गया। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों और पुलिस ने रातभर तलाश की। अगले दिन फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मासूम का शव मिला।

 train emergency window
ट्रेन के इमरजेंसी विडों से गिरने से 9 महीने की बच्चे की मौत

UP News: यूपी के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी विंडो से गिरा 9 माह का मासूम शनिवार दोपहर फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मृत मिला। जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की तलाश में मिले बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे की मौत की जानकारी लगते ही दंपति का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले के सलोनी गांव के रहने वाले मोहन अपनी पत्नी काजल और 9 माह के बेटे कनिष्क के साथ शुक्रवार को सीमांचल एक्सप्रेस के एस-1 कोच से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। वह सीट संख्या 61 और 64 पर सवार थे। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन रवाना होने के बाद करीब सवा तीन बजे काजल फोन पर अपनी सास से बात करने के बाद बच्चे को लेकर मिडिल सीट पर सो गईं। इसी दौरान मोहन ट्रेन के गेट की ओर चला गया। करीब 4:17 बजे मोहन सीट पर लौटे तो पत्नी को अकेले सोते देखा। बच्चा सीट पर नहीं था। पत्नी को जगाने पर उसने बताया कि बच्चा उसके पास ही था। सीट के सामने इमरजेंसी खिड़की खुली मिली।

परिजनों ने आशंका जताई कि नींद में बच्चा पीछे की ओर खिसककर खुली खिड़की से ट्रेन के नीचे गिर गया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना प्रयागराज जीआरपी को दी। दंपति प्रयागराज में ट्रेन से उतर गए। रातभर कानपुर से प्रयागराज के बीच सर्च अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि रेलवे की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को समन्वय बनाकर रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के निर्देश दिए गए थे। तलाश के दौरान फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्लेटफॉर्म पर चढ़ते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला

उधर, ट्रेन हादसे से जुड़ा मामला बरेली से भी सामने आया है। जहां रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला का क्षत-विक्षत शव कब्जे में ले लिया। नगरिया सादात गांव की रहने वाली लक्ष्मी शनिवार की शाम 5.45 पर मीरगंज से अपने घर लौट रही थीं।

रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक पारकर लक्ष्मी घर जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या दो पर चढ़ रही थीं। उसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन 5568 आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन कुछ देर रुकी और फिर बरेली की ओर रवाना हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और मीरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगरिया सादात के प्रधान शिवकुमार कक्कू भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, जीआरपी के महिला कर्मियों के इंतजार में शव काफी देर तक ट्रैक पर पड़ा रहा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsट्रेन के इमरजेंसी विंडो से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम; ट्रैक किनारे मिला शव