
यूपी में 9 बड़ी कंपनियां 10 हजार करोड़ करेंगी निवेश, 8000 को मिलेगा रोजगार
यूपी में 9 बड़ी कंपनियां 10 हजार करोड़ निवेशी करेंगी। कंपनियां यूपी में निवेश कर 8000 को रोजगार देनी जा रही हैं। चार बड़ी कंपनियेां को लेटर ऑफ कंफर्ट देने पर सहमति बन गई है।
यूपी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर शुरू हुई तैयारियां रंग लाते हुए दिखाई दे रही है। यूपी में नौ बड़ी कंपनियों ने 10 हजार करोड़ रुपये निवेश कर 8000 को रोजगार देनी जा रही हैं। चार बड़ी कंपनियेां को लेटर ऑफ कंफर्ट देने पर सहमति बन गई है। दरअसल, योगी सरकार द्वारा निवेशकों को दी जा रही सुविधा, बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण यूपी अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ्र
उच्च स्तर पर हुई बैठक के मुताबिक रेडिको खेतान 591 करोड़ रुपये से सीतापुर में इकाई स्थापित करेगी और अनुदान के लिए आवेदन किया है। आक्सीजन प्लांट लगाने वाली आइनाक्स एपी 200 करोड़ रुपये से रायबरेली में प्लांट लगाएगी। घड़ी साबुन बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल लिमिटेड कानपुर नगर में 103 करोड़ रुपये से निवेश करेगी। कंपनी चौबेपुर में डिटर्जेंट पाउडर की नई इकाई लगाएगी। एबिस एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 164 करोड़ रुपये हाथरस में हैचरी की इकाई लगाएगी। सबसे बड़े निवेशक के रूप में एलएनके ग्रीन ने सोलर सेल और सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड ने सोलर प्लांट व सोलर उपकरणों के प्लांट के लिए आवेदन किया है। पक्का लिमिटेड 676 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
अयोध्या में पेपर, पल्प, मोल्डेड उत्पाद और लुग्दी से जुड़ी इकाई लगाई जाएगी, जिसके तहत कैपिटल सब्सिडी प्राप्त होगी। गैलेंट इस्पात 765 करोड़ रुपये से गोरखपुर में इकाई का विस्तार करेगी और स्टेट जीएसटी में सब्सिडी मिलेगी। सीआरडी फूड्स एंड बेवेरेजस 363 करोड़ रुपये से मथुरा में इकाई लगाएगी। आरसीसीपीएल 550 करोड़ रुपये से रायबरेली में इकाई लगाएगी और उसे भी स्टेट जीएसटी सब्सिडी प्राप्त होगी।
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि 10,000 करोड़ रुपये का यह निवेश न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।





