80 के दशक में कैसे दिखते यूपी के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AI की मदद से 80 का दशक एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लौट आया है। रेट्रो लुक का ट्रेंड लोगों को पुराने दौर की तस्वीरों और यादों से जोड़ रहा है। इसी ट्रेंड में यूपी के चर्चित नेताओं की AI से तैयार की गई तस्वीरें भी खूब दिलचस्प नजर आ रही हैं। 

UP Leader 80s looks
योगी आदित्याथ, अखिलेश यादव, मायावती समेत यूपी के नेताओं की 80 के दशक की फोटो

80s photo trend: AI की मदद से हर कोई 80 के दशक में पहुंच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 80 के रेट्रो लुक से भरे पड़े हैं। पुरानी तस्वीरों को नए अंदाज में देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में यूपी के चर्चित नेताओं की तस्वीरों को AI के जरिए 80 के दशक के माहौल और लुक में तैयार किया गया है। इनमें नेता पुराने दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल और उस समय के माहौल में नजर आ रहे हैं। एक ओर अखिलेश यादव 80 के दशक के अंदाज में साइकिल पर सवार दिख रहे हैं, तो वहीं योगी आदित्यनाथ भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ 1980 में भी भगवा कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे एक मंदिर है, जिस पर जय श्रीराम लिखा हुआ है।

योगी आदित्यनाथ

AI से तैयार तस्वीर में अखिलेश यादव का अंदाज पूरी तरह 80 के दशक के रेट्रो लुक में नजर आ रहा है। तस्वीर में वह साइकिल पर सवार दिखाई दे रहे हैं।

अखिलेश यादव

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायवती का रेट्रो लुक उन पर जंच रहा है। 80 के दशक के फोटो में सूट पहने हुई हैं। बैंकग्राउंड में वॉल पर एक तस्वीर टंगी हुई है। वहीं, टेबल पर टेलीफोन रखा हुआ है।

मायावती का 80 के दशक का लुक

कांग्रेस नेता अजय राय पुराने लुक में काफी जम रहे हैं। वह सफेद शर्ट, ऊनी स्वेटर, बड़े फ्रेम का चश्मा, पुराने जमाने का फर्नीचर और पीछे रखा CRT टेलीविजन तस्वीर को उस दौर की याद दिला रहा है।

अजय राय का 80 के दशक का लुक

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 80 के दशव में सूट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं। एआई से जनरेटेड इस तस्वीर में वह ऑफिस में बैठकर काम करते दिख रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्या का 80 के दशक का लुक

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद मोहम्मद इमरान प्रतापगढ़ी 80 के दशक की फोटो में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। शर्ट-पैंट और आंखों पर काला चश्मा उनके लुक पर जंच रहा है। वहीं, उनके बैंकगाउंड में एक कार खड़ी है।

इमरान प्रतापगढ़ी का 80 के दशक का लुक

बृजभूषण शरण सिंह 80 के दशक के रेट्रो लुक में अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास का माहौल पुराने दौर की याद दिलाता है।

बृजभूषण शरण सिंह का 80 के दशक का लुक

यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर 1980 के फोटो में एक जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

ओपी राजभर का 80 के दशक का लुक

80 के दशक की फोटो में आजम खान किसी जनसभा में हैं आसपास उनके लोग मौजूद हैं। वहीं, वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

आजम खान का 1980 दशक का लुक

स्मृति ईरानी 80 के दशक के रेट्रो लुक में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। AI से तैयार तस्वीर में वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं और चेहरे पर मुस्कुराहट उनके लुक को और आकर्षक बना रही है।

स्मृति ईरानी का 80 के दशक का लुक

जयंत चौधरी का 80 के दशक वाला रेट्रो लुक भी काफी दिलचस्प नजर है। उस दौर में भी वह राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं।

जयंत चौधरी के 80 के दशक का लुक
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News80 के दशक में कैसे दिखते यूपी के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाज