मेरठ, मथुरा और कानपुर में नई योजनाओं के लिए 750 करोड़, यूपी बजट में जानिए किस शहर को क्या मिला?

Feb 11, 2026 05:36 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Budget 2026:  यूपी विधानसभा में 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया गया है। मेरठ, मथुरा और कानपुर में नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपए मिलेंगे। यूपी बजट में जानिए किस शहर को क्या मिला?

मेरठ, मथुरा और कानपुर में नई योजनाओं के लिए 750 करोड़, यूपी बजट में जानिए किस शहर को क्या मिला?

UP Budget 2026: योगी सरकार बुधवार को यूपी विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया है। योगी सरकार से इस बजट में मेरठ ,मथुरा-वृन्दावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास की नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सौगातें दी गई हैं।

प्वाइंटर में समझिए आपके शहर क्या मिला?

-लखनऊ और प्रयागराज में मिल्क प्रोडयूसर कम्पनियां गठित होंगी। गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में इन कम्पनियों ने काम करना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रबन्धन, संचालन, सुरक्षा और अनुरक्षण कोष के लिए कॉर्पस फंड 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। लखनऊ विकास क्षेत्र अन्य विकास प्राधिकरणों के लिए 800 करोड़ रुपये मिलेंगे। लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क बनाने के लिए 207 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

मेरठ ,मथुरा-वृन्दावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास की नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये

-मथुरा में एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के नए डेयरी प्लांट की स्थापना के लिए 23 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले 30 हजार लीटर क्षमता की डेयरी परियोजना प्रस्तावित की गई थी।

-अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

-मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र, मां विध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां काली खोह मंदिर के परिक्रमा पथ और जनसुविधा स्थलों को विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये मिलेंगे

-विंध्यवासिनी देवी धाम और वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए 100-100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

-अयोध्या तीर्थ विकास परिषद की ओर से अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना विकास के लिए 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। मथुरा में पर्यटन अवस्थापना के विकास के लिए भी बजट दिया गया है।

-विध्यांचल मंडल में मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की स्थापना के लिए 50 करोड़, मुरादाबाद मंडल में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की स्थापना के लिए 50 करोड़, देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना के लिए 50 करोड़ दिए जाएंगे।

-शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की नई योजना के लिए 21 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

-भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना की नई योजना के लिए 21 करोड़ रुपये मिलेंगे

-गोरखपुर में ईपीसी मोड पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी गई

-गोरखपुर के खजनी स्थित कम्बल उत्पादन केन्द्र के आधुनिकीकरण के लिए सात करोड़ 50 लाख रुपये दिए जाएंगे

-नोएडा में जेवर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के लिए 750 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |