पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में भी 7 दिन का राजकीय शोक, कई आयोजन रद्द
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में भी 7 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में पहले से तय सरकारी कार्यक्रम किए जाएंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम निधन हो गया। मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में भी सात दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा हुई है। 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राजकीय शोक रहेगा। यूपी सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और यूपी सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में पहले से तय कई सरकारी कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (92) का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां रात 9: 51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

|#+|
मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मनमोहन सिंह के निधन को अखिलेश ने बताया अपूरणीय क्षति
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार रात एक्स पर लिखा, सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धांजलि।