Hindi NewsUP News63 trains of North east Railway canceled, 26 trains divert
यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे की 63 ट्रेनें निरस्त, 26 ट्रेन बदले रूट से चलेंगी

यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे की 63 ट्रेनें निरस्त, 26 ट्रेन बदले रूट से चलेंगी

संक्षेप:

पूर्वोत्तर रेलवे ने 63 रेल गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही 26 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 22 सितंबर को प्री-इण्टरलॉक और 23 से 26 सितंबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाक देने के कारण यह फैसला किया गया है।

Aug 29, 2025 07:04 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ (04 किमी.) तीसरी लाइन की कमीशनिंग और गोरखपुर-नकहा जंगल (05 किमी.) दोहरीकरण की कमीशनिंग के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण 63 रेल गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया है। इनमें गोंडा से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही 26 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक 22 सितंबर को प्री-इण्टरलॉक और 23 से 26 सितंबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाक देने के कारण यह फैसला किया गया है। नान इण्टरलॉक कार्य के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस काम के पूरा होने से डोमिनगढ़ में होने वाले ट्रेनों के लेट होने में कमी आएगी। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के पूर्व इस कार्य के पूर्ण होने से त्योहारों में ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन हो सकेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये ट्रेनें होंगी निरस्त

20 से 28 सितम्बर 75111/75112 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी, 21 से 28 सितम्बर 12555/56 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस, 23 से 28 सितम्बर तक 15032/31 लखनऊ जं.-गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 21 से 29 सितम्बर तक 15018/17 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 27 सितम्बर को 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22, 23 व 25 सितम्बर को 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, 23, 24 व 26 सितम्बर को 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 22, 23, 25 व 26 सितम्बर को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, 23, 24, 26, 27 सितम्बर को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 से 27 सितम्बर तक चलने वाली 15081/15082 गोरखपुर-गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22 से 28 सितम्बर 15273/74 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 22 से 29 सितम्बर तक 55031/32 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 22 से 30 सितम्बर 55094/93 गोण्डा-गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें:मुस्लिम-यादव वोट से राजभर मंत्री बन कर गाली दे रहे; सुभासपा महासचिव का इस्तीफा

मार्ग परिवर्तन

इसके अलावा 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर-गोंडा-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। इसके अलावा 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 14012 आनन्द विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस, 14673/74 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |