Hindi NewsUP News46 trains including Bareilly Delhi cancelled from December 1 see list
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक दिसंबर से बरेली-दिल्ली समेत 46 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक दिसंबर से बरेली-दिल्ली समेत 46 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

संक्षेप:

कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बरेली होकर गुजरने वाली 46 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, जबकि 20 ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं।

Nov 30, 2025 06:21 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कोहरे के चलते इस साल भी रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 46 ट्रेनों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। मुरादाबाद रेल मंडल से जारी आदेश के मुताबिक बरेली होकर गुजरने वाली 46 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अगले तीन महीने के लिए बंद हो जाएंगी। वहीं, कई ट्रेनों के फेरे घटा दिए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ने दृश्यता घटने और सुरक्षा कारणों से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई प्रमुख एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद किया है। 20 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। बरेली से चलने वाली 6 पैसेंजर, मेमू ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। घने कोहरा में सिग्नल दृष्टयता कम होने से ट्रेनों का सुरक्षित प्रभावित होता है। ठंड में रेल पटरी चटकने और टूटने की घटनाएं अधिक होती हैं। जिसके चलते हर साल कोहरा में काफी ट्रेनों का संचालन तीन महीने के लिए बंद किया जाता है या फिर फेरे कम कर दिए जाते हैं।

अगले तीन महीने नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

14324 न्यू दिल्ली-बरेली इंटरसिटी

14014 आनंद विहार टर्मिनल-सहारनपुर एक्सप्रेस

14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस

15012 चंदौसी-लखनऊ एक्सप्रेस

14311 अलवर-बरेली पैसेंजर

ये सवारी गाड़ियां भी रद्द

64175-64176 रोज़ा-बरेली-रोज़ा

64177-64178 बरेली-मुरादाबाद-बरेली

64553-64554 मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद

54075-54076 बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर

54327- 54328 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर

54329- 54330 बालामऊ-शाहजहांपुर-बालामऊ

54331- 54332 लखनऊ चारबाग-बालामऊ-लखनऊ चारबाग

54337-54338 लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ

इन ट्रनों के फेरों में की कटौती

12207 काठगोदाम-जम्मूतवी (साप्ताहिक मंगलवार)

निरस्त तारीख: 9, 13, 20, 27 दिसंबर; 3, 10, 17, 24 जनवरी; 7, 14, 21, 28 फरवरी।

12208 जम्मूतवी-काठगोदाम (साप्ताहिक रविवार)

निरस्त तारीख: 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4, 11, 18, 25 जनवरी; 1, 8, 15, 22 फरवरी

12209 कानपुर-काठगोदाम (मंगलवार)

निरस्त तारीख: 9, 16, 23, 30 दिसंबर; 6, 13, 20, 27 जनवरी; 3, 10, 17, 24 फरवरी।

12210 काठगोदाम-कानपुर (सोमवार)

निरस्त तारीख: 15, 22, 29 दिसंबर; 5, 12, 19, 26 जनवरी; 2, 9, 16, 23 फरवरी।

रोडवेज बसों पर बढ़ेगा बोझ

1 दिसंबर से जब काफी ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत, बदायूं रूट पर बंद होंगी तो रोडवेज बसों पर यात्रियों का बोझ बढ़ेगा। इसलिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के एआरएम से रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने को कहा है। जिससे यात्रियों को बसों का इंतजार न करना पड़े। अतिरिक्त बसें इन मार्गों पर लगा दी जाएं। हालांकि ठंड में वैसे भी यात्रियों की कमी देखी जाती है। 25-30 फीसदी यात्री कम हो जाते हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |