8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

संवाददाता, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के कसया में पिछले चार महीने से दो स्थानों पर नेटवर्किंग मार्केटिंग के नाम ठगी गिरोह का ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था। इसमें शामिल 453 बेरोजगार प्रशिक्षु कसया के सपहा रोड पर आठ से दस मकानों में कराये का कमरा लेकर रहते थे। नेपाल के सात नामजद और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कसया में पिछले चार महीने से दो स्थानों पर नेटवर्किंग मार्केटिंग के नाम ठगी गिरोह का ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा था। इसमें शामिल 453 बेरोजगार प्रशिक्षु कसया के सपहा रोड पर आठ से दस मकानों में कराये का कमरा लेकर रहते थे। कसया पुलिस ने शनिवार की देर रात चौकी इंचार्ज की तहरीर पर नेपाल के सात नामजद और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। सभी नामजद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

नेपाल दूतावास की पहल पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर कसया पुलिस समेत आठ टीमों ने कसया कस्बा के सपहा रोड पर पिछले चार महीने से दो स्थानों पर चल रहे ट्रेनिंग सेंटर की गहन जांच करने के साथ सर्च ऑपरेशन चलाई। पुलिस ने नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट एवं ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल 453 युवक युवतियों को मुक्त करा कर महराजगंज जिले होते हुए नेपाली दूतावास के जिम्मेदारों को सुपुर्द कर दी है। कसया थाने में देर रात नौ बजे चौकी इंचार्ज कसया गौरव श्रीवास्तव की तहरीर पर नेटवर्किंग मार्केटिंग चलाने पर सात नेपालियों तथा बिना जांच परख किए आठ से दस अज्ञात मकान मालिकों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सात नामजद व आठ से दस अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

फरवरी 2026 में बिहार से आए थे नेपाली ठग

पडरौना के कसया कस्बा के सपहा रोड पर फरवरी 2026 में नेटवर्किंग व मार्केटिंग चलाने वाले जालसाज नेपाली युवक व युवतियों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद कसया के सपहा रोड पर दो ट्रेनिंग सेंटर खोल कर कौशल विकास समेत विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग देते थे। स्थानीय लोगों को पूछने पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होता था। यकायक सपहा रोड पर काफी संख्या में नेपाली युवक व युवतियों को देख कर कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

एक लाख रुपये तक लेकर दिखाया था सब्जबाग

नेपाल के आधा दर्जन से अधिक ठगों ने बिहार के बाद कुशीनगर के कसया में नेपाली बेरोजगार युवक व युवतियों से रूपये ऐंठ का नौकरी समेत आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का सब्जाबाग दिखाए थे। इनमें 453 युवक युवतियां शामिल रहे हैं। उनको पुलिस ने आठ बसों के माध्यम से नेपाल भेज दिया है। बताया जाता है कि इन नेपाली ठगों के पास बिहार राज्य की नंबर प्लेट लगी लग्जरी गाड़ियां, बुलेट , स्कूटी और ई-स्कूटी थीं। इनके द्वारा बेरोजगार नेपाली युवाओं में टारगेट पर लेकर 20 से एक लाख रूपये तक वसूली करते थे। पुलिस नेपाली ठगों के साथ बिना एग्रीमेंट किए मकान किराया पर देने वाले मकान मालिकों को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ करेगी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कसया थाने में सात नेपाली ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्या बोली पुलिस

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि नेपाल दूतावास की सूचना पर रात में आठ टीमों के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह आठ बसों के माध्यम से 453 युवक व युवतियों को नेपाल दूतावास के माध्मय से नेपाल भेज दिया गया है। कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई से दूतावास के जिम्मेदार व युवक-युवतियां प्रसन्न हुए हैं। नेपाल के सात लोगों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर तथा ट्रेनिंग के नाम पर रूपये लेने आदि के आरोप में जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सात नेपाली ठगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें शामिल सबके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।