महिलाओं को 40 हजार के ऊपर मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं को लैपटॉप; सपा ने चुनावी वादों की झड़ी लगाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर बुधवार को महिलाओं के लिए कई चुनावी वादे किए। सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार नगद देने के साथ ही मुफ्त बस यात्रा और सभी छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा किया।

samajwadi party
लखनऊ में महिलाओं के लिए घोषणाएं करते अखिलेश यादव, डिंपल यादव व अन्य।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से वादों की झड़ी लगनी शुरू हो गई है। एक तरफ यूपी की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज में निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का ऐलान कर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर हर महिला को हर साल 40 हजार देंगे और हर साल इसमें बढ़ोतरी भी करेंगे। इसके साथ ही हर छात्रा को लैपटॉप और हर महिला को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देंगे। स्कूल-कॉलेज जाने के लिए मेट्रो में भी मुफ्त सफर के लिए पास देंगे।

बंद किए गए सभी 26000 स्कूल खुलेंगे

सपा की महिला जनप्रतिनिधियों और महिला पदाधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ में एक के बाद एक चुनावी घोषणाएं की। डिंपल के अलावा कैराना से सांसद इकरा हसन, मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ ही महिला विधायकों ने बारी-बारी से एक-एक घोषणा की। बताया कि पीडीए में ए का मतलब आधी आबादी भी है। कहा कि प्रदेश में बंद किए गए सभी 26 हजार विद्यालय खोले जाएंगे। हर गांव में बंद हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र फिर खोले जाएंगे। हर जिले में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलेंगे। इंटरमीडिएट पास करने वाली हर छात्रा को लैपटॉप दिया जाएगा। महिलाओं को प्रति माह दो दिन का आकस्मिक अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। हर सरकारी और निजी कार्यालय में महिलाओं को यह अवकाश मिलेगा।

सरकारी स्कूल में फीस माफ, निजी में हाफ होगी

सपा सरकार में ही बनी 1090 की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जााएगा। बुजुर्गों के लिए हर जिले में वृद्धा आश्रम और हर महिला को बस में मुफ़्त सफ़र दिया जाएगा। हर विधवा और बेसहारा महिलाओं को लोहिया आवास दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में महिलाओं की फीस माफ़ होगी और प्राइवेट स्कूलों में हाफ होगी।

महिलाओं के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी के हमारी तरक़्क़ी अधूरी है। कहा कि जापान के प्रतिनिधि मंडल को सपा सरकार में बने 1090 को दिखाया गया। बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। डायल-100 पुलिस की हर आपात स्थिति के लिए शुरू की जाएगी। यह आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है।

कहा कि हमने पहले भी लैपटॉप दिया था। अब इंटरमीडिएट पास सभी बेटियों को लैपटॉप देंगे। सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि वह टैबलेट बांटने की बात कर रहे हैं, उन्हें उसके बारे में ही नहीं पता है। टैबलेट के पहले जो बांटा था, उसका हश्र देखा गया है। उंगली चलाते रहिए कुछ नहीं होता है।

महिला आरक्षण लागू करे सरकार

अखिलेश यादव इस मौके पर एक बार फिर बीजेपी को अगले चुनाव से ही महिला आरक्षण लागू करने की चुनौती थी। इसके साथ ही कहा कि बीजेपी जितनी महिलाओं को टिकट देगी, सपा उससे ज्यादा महिलाओं को मैदान में उतारेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लिए नारी केवल नारा बनकर रह गया है। नारी की बात करने पर उन्हें हाथरस कांड याद दिलाएं। कहा कि हम लोग स्त्री सम्मान स्मृति योजना को लेकर जानता के बीच में जाएंगे। हम लोग आधी आबादी को पूरी आजादी के लिए काम करेंगे।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमहिलाओं को 40000, मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं को लैपटॉप; सपा ने लगाई वादों की झड़ी