Hindi NewsUP News4 year old girl sleeping with her grandmother raped and found in the toilet blood was flowing from her delicate organs
यूपी: दादी के पास सोई 4 साल की बच्ची से हैवानियत, घर के टॉयलेट में मिली; नाजुक अंगों से बह रहा था खून

यूपी: दादी के पास सोई 4 साल की बच्ची से हैवानियत, घर के टॉयलेट में मिली; नाजुक अंगों से बह रहा था खून

संक्षेप:

तड़के तीन बजे मासूम बच्ची का चाचा शौचालय गया तो वहां मासूम बेहोश पड़ी थी। चाचा को लगा कि वह बाथरूम करने आई है और यहीं सो गई। इसके चलते उसने मासूम को गोद में उठाया तो हाथ में कुछ गीला महसूस होने पर टॉर्च लगाकर देखा तो खून फैला था। मासूम के नाजुक अंगों से खून आ रहा था।

Sat, 25 Oct 2025 11:47 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर चबूतरे पर दादी के साथ सो रही चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। तड़के करीब तीन बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में बेहोश पड़ी थी। उसके नाजुक अंगों से खून बह रहा था। मासूम से दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप मच गया। एसीपी और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, बच्ची को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव निवासी मासूम के बाबा ने बताया कि उनका बेटा भाई दूज पर बहू और दो साल के बेटे को लेकर ससुराल गया था। उनकी चार साल की नातिन दादी के साथ ही घर पर थी । रोज़ की तरह शुक्रवार रात मासूम दादी के साथ घर के बाहर लेटी थी। पास में दूसरी चारपाई पर वह भी लेटे थे। उनका छोटा बेटा और बेटी छत पर सोए थे।

ये भी पढ़ें:प्राइवेट अस्पताल में अबॉर्शन कराना चाहती है रेप पीड़िता, कोर्ट से मांगी इजाजत

बताया गया कि तड़के तीन बजे मासूम का चाचा शौचालय गया तो वहां मासूम बेहोश पड़ी थी , चाचा को लगा कि वह बाथरूम करने आई है और यहीं सो गई। इसके चलते उसने मासूम को गोद में उठाया तो हाथ में कुछ गीला महसूस होने पर टॉर्च लगाकर देखा तो खून फैला था। मासूम के अंदरूनी अंगों से खून आ रहा था।

ये भी पढ़ें:कारोबारी ने इंटर छात्रा को फ्लैट में बुला किया रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

शोर मचाने पर परिजन जाग गए, पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए । सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को घाटमपुर सीएचसी भेजा। वहां, होश में आने पर बच्ची ने बताया कि उसे चोर उठा ले गए थे। परिजन भी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं । एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय गांव जांच करने पहुंचे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। दोषी बचने नहीं पाएगा। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |