Hindi NewsUP News4 trains including lucknow intercity will be cancelled on this day 8 will run on diverted routes know the reason
लखनऊ इंटरसिटी समेत 4 ट्रेनें इस दिन रहेंगी रद्द, 8 बदले रूट से चलेंगी; ये है वजह

लखनऊ इंटरसिटी समेत 4 ट्रेनें इस दिन रहेंगी रद्द, 8 बदले रूट से चलेंगी; ये है वजह

संक्षेप:

अमौसी-मानक नगर स्टेशन के बीच समपार पर आरयूबी रोड अंडरब्रिज सबवे का निर्माण चल रहा है। ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते लखनऊ-झांसी इंटरसिटी सहित 4 ट्रेनें 3 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 8 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को लखनऊ में रोककर चलाया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।

Nov 28, 2025 05:44 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

Railway News: कानपुर-लखनऊ रेल खंड के अमौसी-मानक नगर स्टेशन के बीच समपार पर आरयूबी रोड अंडरब्रिज सबवे का निर्माण चल रहा है। ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते लखनऊ-झांसी इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें तीन दिसंबर को निरस्त रहेंगी। आठ ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ व 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी, 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन और 51814 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू तीन दिसंबर को निरस्त रहेगी। एडवांस रिजर्वेशन करा चुके यात्री नियमानुसार रिफंड ले सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा 12004 नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी तीन दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ के रास्ते, 12103 पुणे-लखनऊ दो दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ, 15066 पनवेल-गोरखपुर भी दो दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ जंक्शन, 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन उन्नाव-डलमऊ-उबरनी-रायबरेली-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़के रास्ते चलेगी और लखनऊ जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ, 19715 जयपुर-गोमतीनगर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ-गोमतीनगर, 12589 गोरखपुर-चर्लापल्ली ऐशबाग-लखनऊ-आलमनगर-बालामऊ-माखी-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल और 11124 बरौनी-ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को लखनऊ जंक्शन-आलमनगर-बालामऊ-माखी-उन्नाव के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों को लखनऊ में रोककर चलाएंगे

12875 पुरी-आनंदविहार यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को उत्तर रेलवे में 225 मिनट, 64211 लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को मार्ग में 205 मिनट और 12179 आगरा इंटरसिटी को तीन दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे में 75 मिनट रेग्युलेट (रोक-रोककर चलेंगी) करके चलाएंगे ताकि रास्ते में यात्रियों को न फंसना पड़े।

तीन तारीख को देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

64212 कानपुर सेंट्रल -लखनऊ जंक्शन मेमू कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 12:20 बजे के स्थान पर 14:20 बजे, 12003 लखनऊ-नई दिल्ली लखनऊ स्टेशन से 100 मिनट, 12104 लखनऊ-पुणे लखनऊ स्टेशन से 90 मिनट, 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर स्टेशन से 145 मिनट, 15109 छपरा-मथुरा छपरा स्टेशन से 205 मिनट, 04449 दरभंगा-नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को दरभंगा स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलेगी।

ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 15 हजार राशन कार्ड धारकों के कटेंगे नाम, ऐक्शन शुरू
ये भी पढ़ें:यूपी और उत्तराखंड के 26 सहकारी बैंक इनकम टैक्स के रडार पर, ऐक्शन की तैयारी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |